राजस्थान में जयपुर से लेकर भरतपुर तक गूंज रही ठांय-ठांय की आवाज, सरेराह हो रही हत्याओं से कांपी पुलिस

Last Updated:August 14, 2026, 12:11 IST
Bharatpur Murder Case : भरतपुर में एक प्रोपर्टी डीलर को सरेराह गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया. हत्या की इस वारदात से पुलिस भी सन्न रह गई. वारदात के बाद स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है. हत्या के कारणों और हत्यारों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है. पुलिस की कई टीमें हत्यारों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए भागदौड़ कर रही है. वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पूरे अलर्ट मोड पर है. दो दिन पहले राजधानी जयपुर में भी इसी तरह एक शख्स को सरेराह गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था.हत्यारों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है. पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.
भरतपुर. भरतपुर में 15 अगस्त को लेकर की जा रही सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार देर शाम को एक प्रोपर्टी डीलर को सरेराह गोलियों से भूनकर उसकी हत्या कर दी गई. शहर के मर्डरपुर रोड पर पुलिस महानिरीक्षक (IG) के आवास के पास हुई हत्या की इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नही हो पाया और ना ही हत्यारे अभी तक पुलिस की गिरफ्त में आ पाए हैं. हत्या की इस सनसनीखेज वारदात से आक्रोशित हुए मृतक के परिजनों ने शव को रीको रोड पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से समझाइश कर शव को वहां से उठवाकर स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. भरतपुर में इस वारदात से एक दिन पहले ही बुधवार को जयपुर में भी इसी तरह का हत्याकांड सामने आया था. पिंकसिटी में भी एक शख्स को सरेराह गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी.
पुलिस के अनुसार हत्या की वारदात देर शाम करीब सवा आठ बजे मथुरा गेट थाना इलाके में एमएसजे कॉलेज के सामने हुई. हत्या के शिकार हुए शख्स की पहचान खेमरा निवासी अजय सिंह के रूप में हुई है. वह प्रोपर्टी का काम करता था. हत्यारों ने उसे तीन गोलियां मारी. पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे रुपये के लेनदेन की बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि अजय शाम को जब अपनी गाड़ी से जा रहा था कि तो आरोपियों ने उसे रोका. उसके रुकने के बाद आरोपियों ने उससे रुपये मांगे. फिर विवाद हुआ तो आरोपियों ने अजय को गाड़ी से बाहर निकालकर पीटा.
एक के बाद एक तीन गोलियां दागीइससे घबराकर अजय जब भागने लगा तो आरोपियों ने ताबड़तोड़ उस पर एक के बाद एक तीन गोलियां दाग दी. बाद में उसे अपनी गाड़ी से कुचलकर फरार हो गए. वारदात के बाद मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. हत्या की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन और परिचित भी मौके पर पहुंच गए. आक्रोशित परिजनों ने शव को रीको रोड पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया है लेकिन हत्यारों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है.
आईजी और एसपी पहुंचे मौके पर
प्रदर्शन की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और परिजनों से समझाइश का प्रयास किया. वहीं भरतपुर रेंज आईजी प्रीति चंद्रा और पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया. एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या के पीछे वजह क्या थी? वारदात में कौन-कौन लोग शामिल थे.
पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हैपुलिस अधीक्षक राजेश मीणा के मुताबिक घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है. एसपी ने कहा है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि मृतक और आरोपियों के बीच किसी तरह का विवाद था या वारदात के पीछे कोई अन्य वजह थी. घटना के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है.
About the AuthorSandeep Rathore
संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…
और पढ़ेंLocation :
Bharatpur,Bharatpur,Rajasthan
First Published :
August 14, 2026, 12:11 IST



