Rajasthan

RAS अधिकारी पिंकी मीणा फिर आई चर्चा में, सोशल मीडिया में वायरल हुई पुरानी कहानी, जानें क्या है किस्सा

Last Updated:October 15, 2026, 11:32 IST

RAS Pinky Meena Story: राजस्थान की चर्चित आरएएस अधिकारी पिंकी मीणा 2021 के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे 10 लाख रिश्वतकांड से सुर्खियों में आई थीं. गिरफ्तारी के बाद जेल में रहते हुए उन्हें हाईकोर्ट से शादी के लिए 10 दिन की अंतरिम जमानत मिली थी, जिसके बाद उन्होंने RJS अधिकारी नरेंद्र से विवाह किया था. साढ़े 5 साल के लंबे निलंबन के बाद 2026 में उनकी वापसी हुई, लेकिन दौसा में नई पोस्टिंग के 2 दिन बाद ही सरकार द्वारा APO किए जाने से पुरानी कहानी सोशल मीडिया पर फिर वायरल हो गई है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals InsideRAS पिंकी मीणा फिर आई चर्चा में, सोशल मीडिया में वायरल हुई पुरानी कहानीZoomRAS पिंकी मीणा

Jaipur: राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) की 2017 बैच की अधिकारी पिंकी मीणा का मामला एक बार फिर सोशल मीडिया से लेकर प्रशासनिक गलियारों तक चर्चा का विषय बन गया है. करीब पांच साल पुराने इस चर्चित मामले की पुरानी कहानी और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर पिंकी मीणा कौन हैं, उनका विवाद से क्या संबंध है और शादी के बाद वे दोबारा चर्चा में क्यों आई हैं.

पिंकी मीणा का नाम सबसे पहली बार जनवरी 2021 में उस समय देशभर की सुर्खियों में आया था, जब वे दौसा जिले के बांदीकुई में एसडीएम (SDM) के पद पर तैनात थीं. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण करा रही कंपनी के ठेकेदार से 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने उन्हें गिरफ्तार किया था. इस कार्रवाई ने राजस्थान के प्रशासनिक हलके में हड़कंप मचा दिया था. गिरफ्तारी के बाद सरकार ने पिंकी मीणा को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर जेल भेज दिया था.

जेल में रहते मिली 10 दिन की अंतरिम जमानतजेल में रहने के दौरान ही पिंकी मीणा की निजी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा मोड़ आया, जिसने इस पूरे मामले को बेहद फिल्मी और चर्चित बना दिया. उनकी शादी पहले से ही तय थी. शादी की रस्में पूरी करने के लिए उन्होंने राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दायर की. अदालत ने मानवीय आधार पर विचार करते हुए उन्हें 10 दिन की अंतरिम जमानत प्रदान की.

RJS अधिकारी से रचाई शादी और फिर लौटीं जेलफरवरी 2021 में जेल से बाहर आकर पिंकी मीणा ने राजस्थान न्यायिक सेवा (RJS) के अधिकारी नरेंद्र मीणा से विवाह रचाया. विवाह समारोह जयपुर के पास संपन्न हुआ था. उनकी शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कोरोना जागरूकता (‘दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी’) और भोजन की बर्बादी रोकने से जुड़े संदेश लिखवाए थे. शादी की सभी रस्में पूरी होने के ठीक बाद, जमानत अवधि समाप्त होते ही वे वापस जेल लौट गईं. बाद में उन्हें नियमित जमानत मिल गई.

5 साल बाद बहाली, नई पोस्टिंग और फिर तुरंत APOलंबी कानूनी लड़ाई और लगभग साढ़े पांच साल के निलंबन के बाद मई 2026 में राजस्थान हाईकोर्ट से निलंबन पर स्टे मिलने के बाद पिंकी मीणा की सरकारी सेवा में बहाली हुई. बहाली के बाद उन्हें सवाई माधोपुर में पहली पोस्टिंग मिली. इसके बाद अगस्त 2026 में उनका तबादला दौसा में सहायक कलक्टर के पद पर किया गया. हालांकि, जिस जिले में वे गिरफ्तार हुई थीं, वहीं पोस्टिंग मिलने को लेकर प्रशासनिक सवाल उठने लगे. इसके महज दो-तीन दिनों के भीतर ही राज्य सरकार ने आदेश जारी कर उन्हें एपीओ (APO – पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा) कर दिया. इसी घटनाक्रम के बाद उनकी पुरानी जेल और शादी से जुड़ी कहानी का वीडियो फिर से इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

October 15, 2026, 11:32 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj