Rajasthan

बीकानेर के महाजन में खौफ, खेत में रेत के नीचे मिले 7-8 जिंदा बम, मचा हड़कंप

Last Updated:August 14, 2026, 12:16 IST

Bikaner Mahajan Live Bombs Found: बीकानेर के महाजन इलाके में रामबाग से सूंई जाने वाले कच्चे रास्ते के पास खेत में रेत के नीचे दबे पुराने बम मिलने से हड़कंप मच गया. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक खेत में करीब सात से आठ जिंदा बम मिले हैं. सूचना के बाद महाजन पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र का जायजा लिया. हेड कांस्टेबल बाबूलाल बिश्नोई ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली. मामले की जानकारी आर्मी इंटेलीजेंस को भी दी गई है. सुरक्षा की दृष्टि से लोगों को बमों से दूर रहने की सलाह दी गई है. लगातार बम मिलने की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

ख़बरें फटाफट

बीकानेर के महाजन में खौफ, खेत में रेत के नीचे मिले 7-8 जिंदा बम, मचा हड़कंपZoomबीकानेर के महाजन इलाके में रेत के नीचे दबे पुराने बम मिलने से मचा हड़कंप

बीकानेर. राजस्थान के  बीकानेर स्थित महाजन क्षेत्र में एक बार फिर जिंदा बम मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है. रामबाग से सूंई जाने वाले कच्चे रास्ते के पास एक खेत में रेत में दबे हुए पुराने जिंदा बम मिलने की सूचना सामने आई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौके पर करीब सात से आठ बम बताए जा रहे हैं. बम मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों में चिंता का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी.

जानकारी मिलने के बाद महाजन पुलिस थाने से हेड कांस्टेबल बाबूलाल बिश्नोई मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी. साथ ही आर्मी इंटेलीजेंस को भी इसकी सूचना दी गई है. क्षेत्र में पुराने बम मिलने का यह मामला सुरक्षा की दृष्टि से बेहद गंभीर माना जा रहा है.

रेत में दबे मिले पुराने बम

बताया जा रहा है कि रामबाग से सूंई की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते के नजदीक खेत में ये बम रेत में दबे हुए थे. खेत में मौजूद लोगों की नजर इन पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. शुरुआती तौर पर इनकी संख्या करीब सात से आठ बताई जा रही है. हालांकि बमों की वास्तविक संख्या और उनकी स्थिति की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.

लगातार बम मिलने से बढ़ी चिंता

मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के क्षेत्र का जायजा लिया और लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की हिदायत दी. बमों को लेकर किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं करने के लिए भी लोगों को सावधान किया गया है. अब सुरक्षा एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंचकर इन संदिग्ध विस्फोटकों की जांच करेगी. महाजन क्षेत्र में पहले भी जिंदा बम मिलने के मामले सामने आते रहे हैं. ऐसे में एक बार फिर खेत में पुराने जिंदा बम मिलने से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है.

महाजन क्षेत्र में ही सेना का फायरिंग रेंज

ग्रामीण क्षेत्र में खेतों और कच्चे रास्तों के आसपास इस तरह के विस्फोटक मिलने से हादसे का खतरा बना रहता है. महाजन क्षेत्र में सेना से जुड़ी गतिविधियों और फायरिंग रेंज के कारण पुराने विस्फोटक मिलने की घटनाओं को लेकर पहले भी सतर्कता बरती जाती रही है. हालांकि इस मामले में मिले बम किस समय के हैं और वे यहां कैसे पहुंचे, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा. फिलहाल पुलिस ने मामले की सूचना आर्मी इंटेलीजेंस को दे दी है. विशेषज्ञ टीम की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि बरामद बम किस प्रकार के हैं और क्या वे अभी भी सक्रिय स्थिति में हैं.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Bikaner,Rajasthan

First Published :

August 14, 2026, 12:16 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj