National

Is School Open Tomorrow on Independence Day 2026: 15 अगस्त को स्कूल खुले रहेंगे या बंद? दिल्ली-NCR वालों के लिए जाना जरूरी है क्या?

नई दिल्ली (Is School Open Tomorrow on Independence Day). हर साल 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पास आते ही स्कूली बच्चों और उनके पेरेंट्स के मन में एक सवाल जरूर तैरने लगता है. सब यही सोचते हैं कि 15 अगस्त को तो नेशनल हॉलिडे (राष्ट्रीय अवकाश) होता है तो क्या इस दिन स्कूल बंद रहते हैं या बच्चों को जाना पड़ता है? कई बार बच्चे इसे आम रविवार या त्योहारों की छुट्टी की तरह समझ लेते हैं, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है.

15 अगस्त को भारत में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है. यह ऐसा राष्ट्रीय पर्व है, जिसे पूरा देश मिलकर मनाता है. इस दिन देश के सभी स्कूलों में बेहद खास माहौल होता है. 15 अगस्त को स्कूल बंद नहीं होते हैं, बल्कि खुले रहते हैं. हालांकि, इस दिन का रूटीन रोजमर्रा के बाकी दिनों से एकदम अलग और काफी मजेदार होता है. जानिए 15 अगस्त 2026 यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन स्कूलों का क्या नियम रहता है और बच्चों के लिए यह दिन इतना खास क्यों होता है.

पढ़ाई की छुट्टी, लेकिन जश्न के लिए खुला रहेगा स्कूल

15 अगस्त के दिन किसी भी स्कूल में रेगुलर क्लासेज यानी किताबों से पढ़ाई नहीं होती. बच्चों को भारी-भरकम बैग लेकर स्कूल जाने की जरूरत नहीं पड़ती. लेकिन इस दिन ध्वजारोहण (Flag Hoisting) और देशभक्ति के कार्यक्रमों के लिए बच्चों और सभी टीचर्स को स्कूल बुलाया जाता है. यह दिन भारत के इतिहास और आजादी के वीरों को याद करने का दिन होता है. इसलिए स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय उत्सव की तरह मनाया जाता है.

कल स्कूल का रूटीन क्या रहेगा?

स्वतंत्रता दिवस के दिन दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के स्कूलों में सुबह-सुबह खास प्रोग्राम रखे जाते हैं.

झंडारोहण और राष्ट्रगान: सुबह करीब 8:00 से 8:30 बजे के बीच स्कूल के प्रिंसिपल या मुख्य अतिथि तिरंगा फहराते हैं और सभी मिलकर राष्ट्रगान गाते हैं.
रंगारंग प्रोग्राम: इसके बाद बच्चे देशभक्ति के गानों पर डांस, नाटक (Skits), भाषण और परेड प्रेजेंट करते हैं.
मिठाई वितरण: कार्यक्रम खत्म होने के बाद बच्चों को लड्डू, जलेबी या मिठाइयां बांटी जाती हैं.

हाफ-डे में हो जाती है छुट्टी

रोजाना जहां स्कूल दोपहर 2:00 या 3:00 बजे तक चलते हैं, वहीं 15 अगस्त के दिन कार्यक्रम निपटाकर सुबह 10:30 से 11:30 बजे के बीच बच्चों की छुट्टी कर दी जाती है.. यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक तरह का ‘हाफ-डे’ सेलिब्रेशन होता है. मिठाई खाने के बाद बच्चे खुशी-खुशी अपने घर लौट जाते हैं.

क्या 15 अगस्त को स्कूल जाना अनिवार्य है?

ज्यादातर सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 15 अगस्त के दिन स्टूडेंट्स की अटेंडेंस अनिवार्य होती है. राष्ट्रीय पर्व में शामिल होना हर नागरिक का कर्तव्य माना जाता है. इसलिए स्कूलों की तरफ से पहले से ही निर्देश जारी कर दिए जाते हैं कि सभी बच्चे साफ-सुथरी यूनिफॉर्म या तय किए गए एथनिक/सांस्कृतिक ड्रेस कोड में समय पर पहुंचे. इस दिन बच्चे देशभक्ति के गाने गाते हैं, डांस करते हैं, भाषण सुनाते हैं. कई स्कूलों में फैशन शो जैसे कार्यक्रम भी होते हैं.

दिल्ली में सुरक्षा कारणों से कुछ अपवाद
दिल्ली में 15 अगस्त को लाल किले पर मुख्य राष्ट्रीय समारोह आयोजित होता है. प्रधानमंत्री देश को संबोधित करते हैं और भारी सुरक्षा व्यवस्था रहती है. इस वजह से लाल किले के आस-पास या सेंट्रल दिल्ली के कुछ चुनिंदा रूट्स पर पड़ने वाले स्कूलों में सुरक्षा और ट्रैफिक पाबंदियों के कारण बच्चों को न बुलाकर केवल ऑनलाइन/सांस्कृतिक मेसेज दिए जाते हैं या वहां पूरी छुट्टी रखी जाती है. हालांकि, बाकी दिल्ली-एनसीआर के स्कूल जश्न के लिए सामान्य रूप से खुलते हैं.

गाजियाबाद के जिलाधिकारी ने स्कूलों में अनिवार्य रूप से अटेंडेंस का आदेश जारी किया है. स्टूडेंट्स को स्कूल में छुट्टी, टाइमिंग और ड्रेस कोड आदि के लिए टीचर्स से संपर्क जरूर करना चाहिए.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj