National

चीन-पाक के उड़े होश, इंडियन आर्मी को मिलेंगे 1577 करोड़ के खतरनाक लोइटर मुनिशन, टाटा से बड़ी डील

Last Updated:August 14, 2026, 20:27 IST

Indian Army Loiter Munition Deal: रक्षा मंत्रालय ने टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स और निबे प्राइवेट लिमिटेड के साथ 1577 करोड़ रुपये का नया एग्रीमेंट साइन किया है. इसके तहत इंडियन आर्मी को बेहद घातक लोइटर मुनिशन सिस्टम मिलेंगे. यह डील ‘मेक इन इंडिया’ प्रोजेक्ट के तहत हुई है. यह तकनीक दुश्मन के ठिकानों को पलक झपकते ही तबाह करने की क्षमता रखती है.इंडियन आर्मी को मिलेंगे ₹1577 करोड़ के स्मार्ट लोइटर मुनिशन, टाटा से बड़ी डीलZoomआत्मनिर्भर भारत: रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए ‘लोइटर म्यूनिशन सिस्टम’ के लिए 1,577 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किए. (Photo : PIB)

नई दिल्ली: रक्षा मंत्रालय ने इंडियन आर्मी की आर्टिलरी पावर को कई गुना बढ़ाने के लिए बड़ी डील फाइनल की है. शुक्रवार 14 अगस्त को नई दिल्ली में 1577 करोड़ रुपये के एक अहम कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किए गए. यह डील टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड और निबे प्राइवेट लिमिटेड के साथ हुई है. इस मेगा एग्रीमेंट के तहत सेना को आधुनिक लोइटर मुनिशन सिस्टम और इसके एक्सेसरीज दिए जाएंगे. रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में इस सौदे पर मुहर लगी. फास्ट ट्रैक प्रोसीजर के जरिए हो रही यह खरीददारी ‘बाय इंडियन’ कैटेगरी का हिस्सा है. इससे न सिर्फ आर्मी की युद्ध क्षमता में भारी इजाफा होगा बल्कि यह आत्मनिर्भर भारत कैंपेन के लिए भी बड़ा बूस्ट है.

क्या है लोइटर मुनिशन सिस्टम और कैसे यह दुश्मन के लिए बनेगा काल?

लोइटर मुनिशन एक तरह का स्मार्ट सुसाइड ड्रोन होता है. यह टारगेट के ऊपर काफी देर तक मंडरा सकता है. जैसे ही दुश्मन की सही लोकेशन मिलती है यह सटीक हमला करके उसे नेस्तनाबूद कर देता है. इंडियन आर्मी की आर्टिलरी रेजिमेंट को यह सिस्टम मिलने से उनकी मारक क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी.

युद्ध के मैदान में यह आधुनिक हथियार गेम चेंजर साबित होने वाला है. देश की प्राइवेट कंपनियों को यह कॉन्ट्रैक्ट मिलना डिफेंस सेक्टर में लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देगा. इससे सेना को विदेशी हथियारों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.

MoD signs contracts with M/s Tata Advanced Systems Ltd (TASL) & M/s NIBE Pvt Ltd on 13 Aug 2026 for procurement of Loiter Munition Systems, Loiter Munitions & accessories for the Indian Army at an approximate cost of Rs 1,577 crore. Procured from Indian vendors under the ‘Buy… pic.twitter.com/ewOalNhOZA
— Ministry of Defence, Government of India (@SpokespersonMoD) August 14, 2026

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj