Rajasthan

Chittorgarh News: श्री सांवलियाजी मंदिर के भंडार से निकली दान राशि 24.80 करोड़ के पार

Last Updated:August 14, 2026, 20:20 IST

चित्तौड़गढ़ के मंडफिया स्थित प्रसिद्ध श्री सांवलियाजी मंदिर के भंडार से निकली दान राशि की गणना जारी है. दूसरे चरण में 6 करोड़ 22 लाख 15 हजार रुपए की गणना के साथ अब तक कुल 24 करोड़ 80 लाख 10 हजार रुपए प्राप्त हो चुके हैं. अभी नकदी, चिल्लर, मनीऑर्डर तथा सोने-चांदी के आभूषणों की गणना और तौल बाकी है.

सांवलिया सेठ के भंडार में बरसी धनवर्षा, अब तक 24 करोड़ 80 लाख रुपए की गणनाZoom

चित्तौड़गढ़. मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम मंडफिया स्थित श्री सांवलियाजी मंदिर में अमावस्या से एक दिन पूर्व खोले गए भगवान के भंडार से प्राप्त दान राशि की गणना जारी है। गणना के दूसरे चरण में शुक्रवार को 6 करोड़ 22 लाख 15 हजार रुपए की राशि गिनी गई। इसके साथ ही अब तक भंडार से प्राप्त कुल राशि 24 करोड़ 80 लाख 10 हजार रुपए तक पहुंच गई है. हालांकि अभी बड़ी मात्रा में नकदी और चिल्लर की गणना के साथ ही सोने-चांदी के आभूषणों का वजन किया जाना बाकी है.

भंडार खोलने के बाद गणना का पहला चरण पूरा किया गया था, इस दौरान 11 करोड़ 1 लाख 51 हजार रुपए की राशि की गणना हुई थी. इसके बाद दो दिनों तक मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहने के कारण दान राशि की गणना का काम रोक दिया गया था. शुक्रवार को भीड़ कम होने के बाद गणना का दूसरा चरण शुरू किया.

आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है आंकड़ा

दूसरे चरण में कर्मचारियों और मंदिर प्रशासन की निगरानी में दान राशि की गणना की गई, जिसमें 6 करोड़ 22 लाख 15 हजार रुपए प्राप्त हुए. इससे पहले की गणना को मिलाकर अब तक करोड़ों रुपए की राशि सामने आ चुकी है. मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की ओर से भंडार में नकदी के साथ-साथ आभूषण और अन्य सामग्री भी अर्पित की जाती है. मंदिर प्रशासन के अनुसार, भंडार से निकली पूरी राशि की गणना पूरी होने में अभी समय लगेगा. नकदी के अलावा बड़ी मात्रा में चिल्लर की गिनती की जानी है. वहीं, सोने और चांदी से संबंधित आभूषणों को अलग कर उनका वजन भी किया जाएगा.

इसके साथ ही मनीऑर्डर से प्राप्त राशि की गणना भी शेष है. गणना का अंतिम आंकड़ा सभी नकदी, चिल्लर, मनीऑर्डर और सोने-चांदी के आभूषणों का मूल्यांकन और वजन पूरा होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. ऐसे में श्री सांवलियाजी मंदिर के इस भंडार से प्राप्त कुल दान राशि का आंकड़ा आने वाले दिनों में और बढ़ने की संभावना है. श्रद्धालुओं की आस्था के प्रमुख केंद्र श्री सांवलियाजी में लगातार बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं और भगवान सांवलिया सेठ के दरबार में अपनी श्रद्धानुसार दान अर्पित करते हैं.

About the AuthorMonali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Chittaurgarh,Chittaurgarh,Rajasthan

First Published :

August 14, 2026, 20:20 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj