पुनर्जन्म की कहानी से निकली 5 ब्लॉकबस्टर, बदले की आग से धधके किरदार, एक ने 350 दिनों तक किया था थिएटर पर कब्जा

Last Updated:August 14, 2026, 21:48 IST
पुनर्जन्म पर आधारित बॉलीवुड फिल्में, जैसे मधुमती, मिलन, कर्ज, करण अर्जुन और ओम शांति ओम, बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं और दर्शकों को खूब पसंद आईं. चलिए बताते हैं इन फिल्मों की डिटेल बताते हैं.
फिल्मों की दुनिया में अनगिनत कहानियां देखने को मिलती है. कुछ रूला देती हैं तो कुछ घंटों सोचने को मजबूर कर देती हैं. इसी तरह कई फिल्में ऐसी भी हैं जो एक ही कॉन्सैप्ट पर बनी. जैसे पुनर्जन्म. इस तरह की कहानी से कई फिल्में निकलीं. ये कॉन्सैप्ट डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के लिए मालामाल कर देने वाला भी निकला.
तो चलिए आज आपको ऐसी ही फिल्मों से रूबरू करवाते हैं जहां एक्टर ने पुनर्जन्म लेकर बदले की आग में शांत किया. किसी फिल्म में नायक का पुनर्जन्म हुआ तो उसे प्यार नसीब हुआ तो किसी ने अपनी मां का बदला लिया. इस तरह की फिल्मों को लोगों ने भी खूब प्यार दिया. तभी तो बॉक्स ऑफिस पर ये सुपरहिट रहीं.
सबसे पहले बात करते हैं इस लिस्ट की मधुमती फिल्म की. ये फिल्म साल 1958 में रिलीज हुई. जोकि एक पैरानॉर्मल रोमांस फिल्म थी जिसमें दिलीप कुमार ने लीड रोल प्ले किया तो वैजयंतीमाला ने उनका साथ दिया. फिल्म को बिमल रॉय ने बनाया था तो सलील चौधरी ने म्यूजिक दिया था. इस फिल्म की कहानी पुर्नजन्म पर आधारित थी. कैसे नायक को पुरानी हवेली में अपने पिछले जन्म की याद आने लगती है. उसे एहसास होता है कि वह मधुमती से बेइंता मोहब्बत करता था लेकिन पिछले जन्म में प्यार नसीब नहीं हुआ. अब वह नए जन्म में अपनी प्रेम कहानी को मुक्कमल करते हैं. आईएमडीबी पर 7.7 की रेटिंग मिली और ये बॉक्स ऑफिस पर मैसिम ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इस फिल्म ने बिमल रॉय प्रोडक्शंस को कर्जे से मुक्त करने में भी मदद की थी.
Add as Preferred Source on Google
साल 1967 में भी मिलन फिल्म में पुर्नजन्म की कहानी को दिखाया गया था. फिल्म में सुनील दत्त और नूतन ने लीड रोल प्ले किया था. इस फिल्म में भी नायक को पिछले जन्म की प्रेम कहानी याद आ जाती है कि उसकी असली मोहब्बत राधा है. ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी.
ऋषि कपूर की कर्ज भी पुर्नजन्म की कहानी है जहां रवि (ऋषि कपूर) की पत्नी ने ही उसका खून करवा दिया है. अब अगले जन्म में वह मोंटी के रूप में आता है. उसे अपने पिछले जन्म की कहानी याद आती है. मोंटी को धीरे-धीरे सच्चाई पता चलती है और वह अपने हत्यारों से बदला लेता है. सुभाष घई के निर्देशन में बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी लेकिन आगे चलकर ये कल्ट बनी थी. इसे क्रिटिक्स से लेकर अन्य ने खूब सराहा था. फिल्म में ओम शांति ओम, पैसा ये पैसा, तू कितने बरस की, तू कितने बरस का जैसे गाने यादगार बन गए थे.
अब आते हैं शाहरुख खान और सलमान खान की सबसे चर्चित और डिमांडिंग फिल्म करण अर्जुन की. वो ब्लॉकबस्टर जिसने 350 दिनों तक सिनेमाघरों में कब्जा किया था. राकेश रोशन की फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे ठाकुर दु्र्जुन सिंह ने करण-अर्जुन को मार दिया था. फिर मां की पुकार के बाद 20 साल बाद अजय-विजय के रूप में दोनों का पुर्नजन्म होता है. दोनों को धीरे धीरे पिछला जन्म याद आता है और वह वापस अपने गांव आते हैं और मां का बदला पूरा करते हैं. करण अर्जुन जब साल 2024 में री-रिलीज हो रही थी तो खुद डायरेक्टर ने बताया था कि फिल्म ने 76 सेंटर्स पर 50 हफ्तों तक राज किया था. फिल्म के मेरे करण अर्जुन आंगे, भाग अर्जुन भाग जैसे डायलॉग अमर बन गए थे तो गाने राणा जी मुझे माफ करना जैसे कालजयी साबित हुए.
अब आते हैं शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ओम शांति ओम पर, जिसे फराह खान ने बनाया था. फिल्म में ओम एक जूनयिर आर्टिस्ट होता है. उसे शांति से प्यार हो जाता है. इसमें भी ओम (शाहरुख खान) का पुर्नजन्म होता है. वह शांति की मौत का सच सबके सामने लाता है. इस फिल्म के गाने भी सुपरहिट थे और फिल्म में सुपरहिट थी.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
August 14, 2026, 21:48 IST



