‘पल दो पल मेरी कहानी है…,’ 6 साल पहले ‘जय-वीरू’ की जोड़ी ने तोड़े करोड़ों दिल, 30 मिनट के अंदर दिए दो झटके

होमखेलक्रिकेट
‘पल दो पल मेरी कहानी है,’ 6 साल पहले ‘जय-वीरू’ की जोड़ी ने तोड़े करोड़ों दिल
Last Updated:August 15, 2026, 06:01 IST
On This Day MS Dhoni-Suresh Raina stuns his fans: 15 अगस्त 2020 का दिन भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे भावुक दिनों में दर्ज है. इसी दिन स्वतंत्रता दिवस की शाम ‘माही’ यानी महेंद्र सिंह धोनी ने ‘पल दो पल मेरी कहानी है’ गाने के साथ अपने इंटरनेशनल संन्यास का ऐलान कर पूरे देश को झकझोर दिया था. अभी फैंस इस सदमे से उबर भी नहीं पाए थे कि महज 30 मिनट के भीतर उनके जिगरी दोस्त सुरेश रैना ने भी संन्यास की घोषणा कर दी. भारतीय क्रिकेट की इस ‘जय-वीरू’ जोड़ी की अचानक विदाई को आज 6 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन वो शाम फैंस के दिलों में आज भी ताजा है. एमएस धोनी और सुरेश रैना ने आज ही के दिन एक साथ लिया था संन्यास.
नई दिल्ली. 15 अगस्त 2020 एक ऐसी तारीख जो हर भारतीय के दिल में देशभक्ति और आजादी के जश्न के रूप में दर्ज है. पूरा देश खुशियों में सराबोर था, लेकिन जैसे-जैसे शाम ढलती गई, भारतीय क्रिकेट का एक सुनहरा, अविश्वसनीय और भावुक अध्याय खामोशी से खत्म हो गया. बिना किसी भारी-भरकम प्रेस कॉन्फ्रेंस, बिना किसी शोर-शराबे और बिना किसी फेयरवेल मैच के, एमएस धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक छोटा सा वीडियो शेयर किया. महान गायक मुकेश जी का सदाबहार नगमा गूंज रहा था-‘मैं पल दो पल का शायर हूं…’ और नीचे लिखा था एक बेहद सादा, लेकिन वजनी संदेश,’7:29 बजे से मुझे रिटायर समझें.’
बस! एक झटके में भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान ने इंटरनेशनल मंच को अलविदा कह दिया. करोड़ों फैंस अभी इस बात को पूरी तरह समझ भी नहीं पाए थे कि खबर आने के महज आधे घंटे के भीतर एक और दिल तोड़ने वाला झटका लगा. ‘कैप्टन कूल’ एमएस धोनी (MS Dhoni) के सबसे करीबी दोस्त और भारतीय क्रिकेट के बेजोड़ ऑलराउंडर सुरेश रैना (Suresh Raina) ने भी धोनी की ही राह चुनते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी. मैदान पर अपनी ऑन-फील्ड केमिस्ट्री से अनगिनत मैच जिताने वाली ‘जय-वीरू’ की यह जोड़ी अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से एक साथ विदा ले चुकी थी.
एमएस धोनी और सुरेश रैना ने आज ही के दिन एक साथ लिया था संन्यास.
View this post on Instagram



