बारां में करंट लगने से 3 सगी बहनों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Last Updated:August 15, 2026, 12:12 IST
Baran News: बारां जिले के सदर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में कूलर में करंट उतरने से 3 मासूम सगी सहरिया बहनों की दर्दनाक मौत हो गई. मध्य प्रदेश निवासी मदनलाल सहरिया का परिवार खेत पर मजदूरी करने आया था. हादसे में 7 साल की सलोनी, 3 साल की अवंतिका और डेढ़ साल की संध्या की जान चली गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. SDM रामावतार मीणा ने सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है.
ख़बरें फटाफट
Baran News: बारां में करंट लगने से 3 सगी बहनों की मौत, फतेहपुर गांव में मातम
Baran News: राजस्थान के बारां जिले के सदर थाना क्षेत्र से एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है. फतेहपुर गांव में खेत पर कृषि मजदूरी करने आए एक सहरिया आदिवासी परिवार की तीन मासूम सगी बहनों की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई. यह परिवार मूल रूप से मध्य प्रदेश के निहालदेवी का निवासी है और मदनलाल सहरिया अपने परिवार के साथ फतेहपुर गांव में एक स्थानीय किसान के खेत पर काम करने आया था. हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है.
घटना उस समय हुई जब मदनलाल सहरिया का परिवार खेत पर बने मकान में मौजूद था. इसी दौरान अचानक वहां लगे कूलर में जोरदार करंट उतर आया. घर में खेल रही तीनों मासूम बहनें अनजाने में कूलर के संपर्क में आ गईं और करंट की चपेट में आकर अचेत हो गईं. मृतकों में 7 वर्षीय सलोनी, 3 वर्षीय अवंतिका और मात्र डेढ़ वर्ष की मासूम संध्या शामिल हैं. अचानक हुए इस हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई.
Baran News: बारां जिले के सदर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में कूलर में करंट उतरने से 3 मासूम सगी सहरिया बहनों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में 7 साल की सलोनी, 3 साल की अवंतिका और डेढ़ साल की संध्या की जान चली गई. pic.twitter.com/DeRTSJv5m3



