Rajasthan

राजस्थान की गौरांगी जाएंगी नासा, पूरे देश से सिर्फ 4 स्टूडेंट्स का चयन

Last Updated:August 15, 2026, 11:58 IST

Mittsure Olympiad Masters : सवाई माधोपुर के खंडार की छात्रा गौरांगी शर्मा ने मिटश्योर ओलंपियाड मास्टर्स में शानदार प्रदर्शन कर NASA विजिट के लिए चयनित देश के चार विद्यार्थियों में जगह बनाई है. राजस्थान से इस उपलब्धि को हासिल करने वाली गौरांगी एकमात्र छात्रा हैं. गौरांगी NASA में स्पेस साइंस, रॉकेट साइंस और एस्ट्रोनॉमी से जुड़ी बारीकियां सीखेंगी. राजस्थान की गौरांगी जाएंगी नासा, पूरे देश से सिर्फ 4 स्टूडेंट्स का चयन ZoomMittsure Olympiad : गौरांगी का सपना वैज्ञानिक बनना है.

Mittsure Olympiad Masters : राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले की बेटी गौरांगी शर्मा का चयन प्रतिष्ठित नासा विजिट के लिए हुआ है. खंडार की रहने वाली गौरांगी ने मिटश्योर ओलंपियाड मास्टर्स में शानदार प्रदर्शन किया है. वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली राजस्थान की एकमात्र स्टूडेंट हैं. वह सवाई माधोपुर के विद्या दायिनी सेकेंडरी स्कूल में पढ़ती हैं.

मिटश्योर ओलंपियाड मास्टर्स के रिजल्ट जयपुर स्थित होटल मैरिएट में आयोजित एक राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में घोषित किए गए. बता दें कि कड़ी स्पर्धा के बाद पूरे देश से सिर्फ चार स्टूडेंट्स का चयन नासा के लिए हुआ है. जिसमें से गौरांगी एक हैं. तीन अन्य स्टूडेंट हैं हरियाणा की आयशा, मध्य प्रदेश के शुभ जैन और मध्य प्रदेश के जयप्रकाश पांडे.

नासा में सीखेंगी स्पेस साइंस की बारीकियां

गौरांगी शर्मा और अन्य चयनित स्टूडेंट्स नासा में रॉकेट साइंस, स्पेस रिसर्च, एस्ट्रोनॉमी से जुड़ी अत्याधुनिक लैब्स और विभिन्न वैज्ञानिक प्रोजेक्ट्स का अध्ययन करेंगे और वैज्ञानिकों से संवाद का अवसर भी प्राप्त करेंगे.

वैज्ञानिक बनने का सपना

गौरांगी शर्मा ने कहा कि उनके लिए नासा जाना किसी सपने के सच होने जैसा है. गौरांगी वैज्ञानिक बनकर देश के लिए योगदान देना चाहती हैं. गौरांगी की इस उपलब्धि से पूरे सवाई माधोपुर जिले में खुशी का माहौल है. स्कूल मैनेजमेंट, शिक्षकों और परिजनों ने इसे गौरांगी की मेहनत, लगन और प्रतिभा का परिणाम बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी.

क्या है मिटश्योर ओलंपियाड

मिटश्योर ओलंपियाड मास्टर्स एक राष्ट्रीय स्तर की स्कूली ओलंपियाड परीक्षा है. जिसे मिटश्योर आयोजित करता है. इसका उद्देश्य बच्चों की कॉन्सेप्ट क्लैरिटी, लॉजिकल थिंकिंग, प्रॉब्लम सॉल्विंग और कॉम्पिटीटिव एग्जाम स्किल्स को डेवलप करना है.

यह ओलंपियाड कक्षा 1 से 12वीं तक के बच्चों के लिए आयोजित किया जाता है. इसमें स्कूल, जिला, स्टेट/जोनल और नेशनल लेवल पर रैंक और पुरस्कार होते हैं. कुछ विषयों में कक्षा 6 से 10 के लिए इंटरनेशनल लेवल भी है.

About the AuthorPraveen SinghSub Editor

Praveen Singh is an experienced journalist with approximately 10 years of experience in the field of media and journalism. Currently, he is associated with Hindi, where he works on the Education & Career…

और पढ़ेंFirst Published :

August 15, 2026, 11:58 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj