Rajasthan

चलती ट्रेलर से बाहर निकला ड्राइवर, छत पर चढ़कर करने लगा डांस, Video Viral

Last Updated:August 15, 2026, 11:48 IST

Alwar stunt video: अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में लोहिया के तिबारे पर ट्रेलर ड्राइवर का खतरनाक स्टंट सामने आया है. चालक चलती गाड़ी की खिड़की से निकलकर छत पर चढ़ गया और डांस करने लगा. बीच सड़क पर इस जानलेवा लापरवाही को देखकर राहगीरों में हड़कंप मच गया. ड्राइवर खुद के साथ दूसरों की जान जोखिम में डालता दिखा. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है.

ख़बरें फटाफट

अलवर में चलते ट्रेलर की छत पर ड्राइवर ने किया डांस, Video ViralZoomAlwar Stunt News: अलवर में चलते ट्रेलर की छत पर ड्राइवर ने किया डांस, Video Viral

Alwar: राजस्थान के अलवर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और खौफनाक कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां लोहिया के तिबारे पर एक भारी-भरकम ट्रेलर के ड्राइवर की भयंकर लापरवाही और जानलेवा स्टंट देखने को मिला. ड्राइवर ने बीच सड़क पर चलती गाड़ी में ऐसा स्टंट किया, जिसे देखकर वहां से गुजर रहे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों के रोंगटे खड़े हो गए.

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेलर तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ रहा था. इसी दौरान ड्राइवर गाड़ी की खिड़की से बाहर निकला और रेंगते हुए सीधे ट्रेलर की छत पर चढ़ गया. छत पर खड़े होकर चालक बेखौफ होकर डांस करने लगा और चलती गाड़ी का नियंत्रण पूरी तरह हवा में छोड़ दिया. सड़क पर चल रहे लोगों ने जब यह मंजर देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया.

अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में लोहिया के तिबारे पर ट्रेलर ड्राइवर का खतरनाक स्टंट सामने आया है. चालक चलती गाड़ी की खिड़की से निकलकर छत पर चढ़ गया और डांस करने लगा. ड्राइवर खुद के साथ दूसरों की जान जोखिम में डालता दिखा. pic.twitter.com/ckR2LqBZrE

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj