‘दबाव में गाए वो वाले गाने’, कुमार सानू ने फिल्म माफिया की खोली पोल, बॉलीवुड का खोला काला चिट्ठा

Last Updated:August 15, 2026, 21:54 IST
कुमार सानू ने 90 के दशक में कई यादगार गाने गाए, जिन्हें आज भी युवा गुनगुनाना पसंद करते हैं. हालांकि, उन्होंने अपने करियर में कुछ ऐसे गाने भी गाए, जिन्हें गाने की उनकी कोई इच्छा नहीं थी. उन्होंने फिल्म माफिया के दबाव में कुछ अश्लील गाने गाए थे. हालांकि, कुमार सानू को बाद में अपने उसूलों की वजह से नुकसान भी हुआ, जिसका उन्होंने अब जिक्र किया है.
ख़बरें फटाफट
कुमार सानू ने 90 के दौर को याद किया.
नई दिल्ली: कुमार सानू को हिंदी फिल्म संगीत में सबसे मशहूर गायकों में से एक माना जाता है. उनकी 1990 के दशक की हिट फिल्मों में कई यादगार गाने गाए थे. इनमें ‘मेरा दिल भी कितना पागल है’, ‘एक लड़की को देखा’, ‘दो दिल मिल रहे हैं’, ‘तुम मिले दिल खिले’, ‘तुझे देखा तो ये जाना सनम’, ‘आंखों की गुस्ताखियां’, ‘चुरा के दिल मेरा’, ‘बाजीगर ओ बाजीगर’, ‘ये काली काली आंखें’ और ‘धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना’ शामिल हैं. लोग आज भी लोग उनके गाने गुनगुनाना पसंद करते हैं. कुमार सानू ने शानदार गानों के अलावा दोहरे अर्थ वाले गाने भी गए, मगर उन्होंने मन मारकर ऐसा किया.
दिग्गज गायक कुमार सानू अश्लील गानों के खिलाफ थे, फिर भी उन्हें ऐसे गीत गाने पड़े. उन्होंने एक नए इंटरव्यू में 1990 के दशक में गाए गए गानों पर बात की. उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसे गानों से परहेज किया जो शालीन नहीं बल्कि अश्लील थे, हालांकि, कभी-कभी उन्हें ‘फिल्म माफिया’ के दबाव के आगे झुकना पड़ा. कुमार सानू ने जूम को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मेरा एक उसूल यह था कि मैं अपने गानों में अश्लीलता नहीं लाऊंगा. लेकिन एक-दो बार ऐसा हुआ कि मैं इस उसूल पर कायम नहीं रह सका, क्योंकि मुझ पर इतना दबाव था कि मुझे उन्हें गाना ही पड़ा, वरना बात नहीं बनती.’
अश्लील गानों से हमेशा किया परहेज‘फिल्म माफिया’ के दबाव के बावजूद कुमार सानू अपने सिद्धांतों पर अडिग हैं. वे बोले, ‘मेरे पास एक-दो ऐसे गाने हैं. जैसे ‘राज गया तबला तबले में…’, इसी कैटेगरी में आते हैं. मैंने हमेशा से ही अश्लील गानों से परहेज किया है और आज भी करता हूं. मैं आज तक इसी उसूल पर कायम हूं. उसमें एक चीज होती है कि पता नहीं मेरा नुकसान तो बहुत हुआ, लेकिन मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता.’
उदित नारायण के विवाद पर कसा तंजकुमार सानू ने पिछले साल सिंगर उदित नारायण से जुड़े विवाद पर तंज कसा था. कुमार सानू से ‘द लल्लनटॉप’ में उदित नारायण की 1990 में पॉपुलैरिटी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने फैंस को चूमने की घटना पर कमेंट किया. वे बोले, ‘नही मेरे को कोई चुम्मा-वुम्मा नहीं खाया. ना मैंने किसी को खाया. ना तो मैंने चुम्मा दिया, ना लिया. मैंने वो सब नहीं किया.’ कुमार सानू का बयान उदित नारायण के उस वायरल कॉन्सर्ट वीडियो के एक साल बाद आया है, जिसमें उन्हें महिला फैंस को चूमते हुए दिखाया गया था, जिसमें एक सीन में वे फैंस को होंठों पर चूमते हुए भी दिखे थे. उन्हें वीडियो को लेकर बड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
August 15, 2026, 21:54 IST



