Rajasthan

जयपुर में निकाय चुनाव की तस्वीर होगी साफ, 150 वार्डों की आरक्षण लॉटरी आज

इसके बाद सुबह 11 बजे जयपुर जिले की नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के वार्डों की आरक्षण लॉटरी शुरू होगी. सबसे पहले जोबनेर के 20 वार्डों से प्रक्रिया शुरू होगी. इसके बाद बगरू, वाटिका, चाकसू, चौमूं, कालाडेरा, जमवारामगढ़, दूदू, फागी, फुलेरा, सांभर, किशनगढ़ रेनवाल, नारायणा, बस्सी, सीकानोता, शाहपुरा, मनोहरपुर और खेजरोली समेत अन्य निकायों के वार्डों का आरक्षण तय होगा. लॉटरी के बाद जयपुर जिले में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे दावेदारों की सक्रियता बढ़ने की संभावना है. वहीं दौसा में सावन के तीसरे सोमवार पर नीलकंठ महादेव मंदिर में हजारों श्रद्धालु पहुंचे हैं. 365 सीढ़ियां चढ़कर भक्त बाबा के दर्शन कर रहे हैं. जयपुर के ताड़केश्वर समेत प्रमुख शिवालयों में भी सुबह से आस्था का सैलाब उमड़ा है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज बारां-झालावाड़ दौरे पर रहेंगे, जबकि म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग का विशेष विमान फ्यूलिंग के लिए जयपुर एयरपोर्ट पर शॉर्ट स्टॉप करेगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj