Entertainment

आनंद बख्शी की कलम से निकला अमर गीत, जिसकी धुन 50 बार हुई रिजेक्ट, 5 महीने तक चोपड़ा परिवार के घर के काटे चक्कर

Last Updated:October 02, 2026, 22:47 IST

साल 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के मशहूर गाने को पास करने में संगीतकार को करीब पांच महीने लगे थे. इसे लगभग 50 बार रिजेक्ट किया गया था. आखिर में यश चोपड़ा के बेटे उदय चोपड़ा के रिएक्शन के बाद धुन को मंजूरी मिली. आनंद बख्शी के लिखे और लता मंगेशकर-उदित नारायण के गाए इस गाने की गिनती 90 के दशक के सुपरहिट गानों में होती है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड के कुछ सबसे यादगार गानों के पीछे अनोखी कहानियां हैं. ऐसी ही एक कहानी 1997 की फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के एक गाने से जुड़ी है, जिसे 50 बार रिजेक्ट किया गया था. आखिरकार, जब यह गाना चुना गया, तो कमाल हो गया. आज इसकी गिनती 90 के क्लासिक गानों में होती है. (फोटो साभार: IMDb)

आज गाना फिल्म के सबसे खास गानों में से एक माना जाता है. लेकिन इसे फिल्म में शामिल करना बिल्कुल भी आसान नहीं था. संगीतकार उत्तम सिंह ने बताया था कि फिल्म में जगह मिलने से पहले इस गाने को कई बार ठुकराया गया था. (फोटो साभार: IMDb)

उत्तम सिंह महीनों तक चोपड़ा परिवार को यह धुन सुनाते रहे. गाने की धुन पर कोई खास रिएक्शन नहीं मिला. कहा जाता है कि संगीतकार लगभग पांच महीनों तक इस धुन पर काम करते रहे, लेकिन इसे तुरंत स्वीकार नहीं किया गया. (फोटो साभार: IMDb)

Add as Preferred Source on Google

गाने के संगीत पर फिर यश चोपड़ा के छोटे बेटे उदय चोपड़ा की ओर से रिएक्शन मिला. धुन सुनने के बाद उन्हें लगा कि यह एक लोकप्रिय गाना बन सकता है. (फोटो साभार: IMDb)

वो मशहूर धुन आखिरकार फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के यादगार गानों में से एक ‘अरे रे अरे’ बन गई. इस गाने का संगीत उत्तम सिंह ने तैयार किया था, जबकि इसके बोल गीतकार आनंद बख्शी ने लिखे थे. इस गाने को लता मंगेशकर और उदित नारायण ने गाया था और फिल्म में इसके संगीत बार-बार इस्तेमाल हुआ था. (फोटो साभार: IMDb)

1997 में रिलीज हुई ‘दिल तो पागल है’ शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर की लव ट्राएंगल है. यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म रोमांस, दोस्ती, डांस और संगीत पर केंद्रित थी. इसके गाने बेहद लोकप्रिय हुए और इसका साउंडट्रैक फिल्म की सफलता का एक अहम हिस्सा बन गया. लगभग तीन दशक बाद भी ‘अरे रे अरे’ गाना 1990 के दशक के बॉलीवुड के संगीत और माहौल की याद दिलाता है. (फोटो साभार: IMDb)

‘दिल तो पागल है’ न केवल कमर्शियल लेवल पर सफल रही, बल्कि इसे नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में भी पहचान मिली. इसने तीन पुरस्कार जीते, जिनमें ‘बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट’ का पुरस्कार भी शामिल था. (फोटो साभार: IMDb)

फिल्म ‘दिल तो पागल है’ लगभग 9 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

October 02, 2026, 22:47 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj