Lost Ship Found After 2100 Year: Ghost Ship| 2100 साल बाद लौटा भूतिया जहाज गर्त में भेष बदलकर छिपा गोताखोरों ने सदियों बाद भी ढूंढ निकाला

Last Updated:August 17, 2026, 16:41 IST
Ghost Ship Found after 2100 Years: कुछ चीजें इतिहास की गर्त में खो जाती हैं और उन्हें सदियों तक ढूंढा जाता है. कुछ ऐसा ही एक भूतिया जहाज, जो समुद्र में जलसमाधि लिए बैठा था और कोई इसे ढूंढ नहीं पाया, अब सामने आ चुका है. गोताखोरों ने इस रहस्यमयी जहाज को समुद्र की गहराइयों में न सिर्फ खोजा बल्कि बाहर भी लेकर आए. ये खोज अपने आपमें ऐतिहासिक है. 2100 साल से खोया जहाज समंदर से निकला. (सांकेतिक तस्वीर)
Ghost Ship Found after 2100 Years: दुनिया में बहुत सी ऐसी चीजें हैं, जिनके बारे में हमें पता ही नहीं होता है. हमने इसके बारे में सुना भी होगा लेकिन आंखों के सामने देखने की कल्पना भी नहीं होती है. कुछ ऐसी ही ऐतिहासिक खोज हुई इटली के सिसली द्वीप में. समुद्र में डाइविंग करने वाले गोताखोरों को एक ऐसी खोज मिली है, जिसने इतिहास और पुरातत्व की दुनिया में हलचल मचा दी है. समुद्र की गहराई में एक ऐसी खोज हुई है, जिसे लेकर सदियों से सस्पेंस बना हुआ था. दरअसल ये एक भूतिया जहाज है, जो जब से गायब हुआ, तब से कभी दिखा ही नहीं था और न ही इसकी कोई खोज-खबर आई थी.
डाइवर्स ने जो ढूंढ निकाला है, वो 2100 साल पुराना रोमन जहाज है. सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि जहाज के आसपास आज भी सैकड़ों प्राचीन मटके यानी एम्फोरा समुद्र की तलहटी में पड़े हुए हैं. यह जहाज सिसिली के दक्षिण-पश्चिमी तट पर स्थित माजारा डेल वालो से करीब 4.8 किलोमीटर दूर समुद्र में मिला. यह मलबा समुद्र की सतह से लगभग 46 मीटर नीचे मौजूद है.
गोताखोर को मिला था रहस्यमयी निशान
इस ऐतिहासिक खोज की शुरुआत काफी दिलचस्प तरीके से हुई. अंडरवॉटर फिशरमैन और फ्रीडाइवर जियाकोमो डी मोला समुद्र में गोते लगा रहे थे, तभी उनकी नाव के स्कैनर पर समुद्र के नीचे कुछ असामान्य दिखाई दिया. पहली नजर में उन्हें लगा कि शायद समुद्र की तलहटी में कोई बड़ी चट्टान है, लेकिन जब उन्होंने करीब जाकर जांच की तो मामला कुछ और ही निकला. वहां एक प्राचीन जहाज के अवशेष मौजूद थे. इसके बाद इटली के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई. विशेषज्ञ गोताखोरों और अंडरवॉटर पुरातत्वविदों की टीम ने मौके पर पहुंचकर जहाज के मलबे की जांच शुरू की.
समुद्र ने उगला ऐतिहासिक खजाना
विशेषज्ञों के मुताबिक यह जहाज करीब ईसा पूर्व दूसरी से पहली शताब्दी के बीच का हो सकता है यानी यह जहाज आज से लगभग 2,100 साल पहले समुद्र में डूबा था. मलबे के आसपास सैकड़ों एम्फोरा मिले हैं. उस दौर में इन बड़े मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल सामान एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए किया जाता था. इनमें खास तौर पर शराब जैसी चीजें रखकर समुद्री रास्ते से भेजी जाती थीं. पुरातत्वविदों के मुताबिक जहाज का मलबा करीब 21 मीटर लंबा और 6 मीटर चौड़ा है. वहां सीसे से बने एंकर के हिस्से और जहाज से जुड़े अन्य अवशेष भी मिले हैं. अब एक्सपर्ट्स यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह जहाज कहां से आया था, इसका सामान कहां ले जाया जा रहा था और करीब 2000 साल पहले भूमध्यसागर में व्यापार के कौन-कौन से समुद्री रास्ते इस्तेमाल किए जाते थे. इटली के संस्कृति मंत्रालय ने इस खोज को हाल के वर्षों की सबसे महत्वपूर्ण समुद्री पुरातात्विक खोजों में से एक बताया है.
About the AuthorPrateeti Pandey
में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…
और पढ़ेंFirst Published :
August 17, 2026, 16:41 IST



