Rajasthan

संगठन के प्रति निष्ठा या समीकरण नहीं केवल जिताऊ पर ही दांव लगाएगी बीजेपी

Last Updated:August 17, 2026, 12:25 IST

Rajasthan Panchayat and Local body Elections : राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन को लेकर बीजेपी ने अपना रुख साफ कर दिया है. बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के मुताबिक पार्टी चुनाव में ‘जीताऊ’ पर ही दांव लगाएगी. पार्टी में टिकट का आधार केवल एक ही होगा और वह है ‘जिताऊ’. जानें बीजेपी में क्या चल रहा है.संगठन के प्रति निष्ठा या समीकरण नहीं केवल जिताऊ पर ही दांव लगाएगी बीजेपीZoomमदन राठौड़ का कहना है कि टिकट उसी को मिलेगा जो चुनाव जीतने की क्षमता रखता है.

जयपुर. राजस्थान में निकाय और पंचायती राज चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. भाजपा ने चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने साफ कर दिया है कि पार्टी चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है और उम्मीदवारों के चयन में सबसे बड़ा आधार उनकी जीत की क्षमता होगी. उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के चयन के लिए पैनल तैयार किया जाएगा और उसी के आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा. कांग्रेस से आने वाले नेताओं को टिकट देने के सवाल पर भी राठौड़ ने साफ किया है कि पार्टी में टिकट का आधार केवल एक ही होगा. वह है जिताऊ होना. जिताऊ को ही टिकट दिया जाएगा.

प्रदेश भाजपा इस बार टिकट वितरण में केवल संगठनात्मक निष्ठा या पुराने समीकरणों के बजाय चुनावी जीत की क्षमता को भी प्रमुख आधार बनाने जा रही है. स्थानीय स्तर पर मजबूत जनाधार रखने वाले नेताओं, सामाजिक समीकरणों में प्रभावी चेहरों और क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता मिल सकती है. निकाय और पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन भाजपा की रणनीति का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा रहने वाला है. मदन राठौड़ ने कहा कि उम्मीदवारों के नामों का पैनल तैयार किया जाएगा. संगठन स्तर पर संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार होगा और उसके बाद पार्टी जीत की संभावना को देखते हुए टिकट तय करेगी.

दूसरी पार्टी से आना टिकट की गारंटी नहीं हैकांग्रेस के नेताओं को भाजपा में शामिल किए जाने और उन्हें चुनावी टिकट देने के सवाल पर राठौड़ ने पार्टी की रणनीति स्पष्ट कर दी. उन्होंने कहा कि यदि कोई नेता दूसरी पार्टी से भाजपा में आता है तो केवल पार्टी में शामिल होना टिकट की गारंटी नहीं होगा. टिकट उसी को मिलेगा जो चुनाव जीतने की क्षमता रखता हो. इस बयान के राजनीतिक मायने इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि स्थानीय निकाय चुनाव में उम्मीदवार का व्यक्तिगत प्रभाव कई सीटों पर पार्टी के चुनाव चिन्ह से भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है. भाजपा ऐसे चेहरों की तलाश में है जो अपने क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखते हों और पार्टी के पक्ष में जीत का समीकरण बना सकें.

मुद्दे खड़े करने के बजाय यह देखें कि काम किसने कियाराठौड़ ने कांग्रेस की ओर से भाजपा पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर भी पलटवार किया. उन्होंने कहा कि भाजपा ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान को बढ़ाने का काम किया है. भाजपा सरकारों ने बाबा साहब से जुड़े स्थानों के विकास, उनकी शिक्षा और जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों को सम्मान देने तथा उन्हें जनहित में विकसित करने का काम किया है. उन्होंने संकेत दिया कि कांग्रेस केवल राजनीतिक मुद्दे खड़े करने के बजाय यह देखें कि बाबा साहब के सम्मान और उनकी विरासत को लेकर किसने वास्तविक काम किया है.

About the AuthorSandeep Rathore

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 17, 2026, 12:25 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj