Rajasthan

निकाय चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, जयपुर की बैठक में भजनलाल-हरीश-मदन राठौड़ में क्या बात हुई?

Last Updated:August 17, 2026, 22:41 IST

Sthaaniy Nikaay Chunav Rajasthan : बीजेपी ने जयपुर में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक की. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, हरीश द्विवेदी, मदन राठौड़ और डॉ. राधामोहनदास अग्रवाल मौजूद रहे. चुनावी रणनीति, संभावित उम्मीदवारों पर चर्चा की गई. लॉटरी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद टिकट के दावेदार भी सामने आने लगे हैं और अब पार्टी को संभावित उम्मीदवारों के नामों पर आगे फैसला करना है.

ख़बरें फटाफट

निकाय चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, जयपुर की CEC बैठक में क्या बात हुई?Zoomराजस्थान में निकाय चुनाव को लेकल बीजेपी ने कसी कमर, केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सामने आईं ये बातें

जयपुर. प्रदेश में होने वाले आगामी स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी सिलसिले में जयपुर में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए गठित केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक हुई. बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय चुनाव समिति के प्रभारी हरीश द्विवेदी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहनदास अग्रवाल समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. बैठक में चुनावी रणनीति से लेकर संभावित उम्मीदवारों और संगठन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई.

राजधानी जयपुर में हुई इस बैठक को निकाय चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पार्टी ने चुनाव से पहले संगठन को पूरी तरह सक्रिय करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है. बैठक में अलग-अलग निकाय क्षेत्रों में पार्टी की स्थिति, चुनाव की तैयारी और संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चा हुई. बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी भी खास रही. उनके अलावा केंद्रीय चुनाव समिति के प्रभारी हरीश द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहनदास अग्रवाल ने भी बैठक में हिस्सा लिया. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच चुनाव को लेकर आगे की रणनीति पर मंथन हुआ.

लॉटरी के बाद टिकट के दावेदार भी सामने आने लगेबैठक के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि बीजेपी हर समय चुनाव के लिए तैयार रहती है. उन्होंने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व से आए नेताओं के साथ निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई है. संगठन चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है. मदन राठौड़ ने कहा कि निकाय चुनाव के लिए लॉटरी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब टिकट के लिए दावेदारियां भी शुरू हो गई हैं. यानी जिन वार्डों में आरक्षण की स्थिति साफ हो गई है, वहां पार्टी के भीतर टिकट को लेकर गतिविधियां भी तेज हो गई हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में बीजेपी के सामने सबसे बड़ी चुनौती मजबूत और जिताऊ उम्मीदवारों के चयन की रहेगी. पार्टी की बैठक में इसी को लेकर भी चर्चा हुई है.

केंद्रीय नेतृत्व के साथ बनाई जा रही रणनीति
निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर दिल्ली से आए नेताओं की मौजूदगी में हुई बैठक को भी पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है. दिल्ली सरकार में मंत्री और राजस्थान निकाय चुनाव के सह-प्रभारी रवीन्द्र इंद्राज सिंह भी बैठक में शामिल हुए. उन्होंने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि राजस्थान में होने वाले आगामी निकाय चुनाव को लेकर भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गई है. पार्टी स्तर पर चुनाव को लेकर किस तरह आगे बढ़ना है और संगठन को किस तरीके से सक्रिय रखना है, इस पर बैठक में मंथन हुआ. रवीन्द्र इंद्राज सिंह ने दावा किया कि बीजेपी प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी और जीत हासिल करेगी.

बीजेपी ने चुनावी तैयारी को लेकर दिया साफ संदेशबैठक के बाद पार्टी की ओर से साफ संकेत दिया गया है कि निकाय चुनाव को लेकर संगठन अब पूरी तरह मैदान में उतरने की तैयारी में है. लॉटरी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद टिकट के दावेदार भी सामने आने लगे हैं और अब पार्टी को संभावित उम्मीदवारों के नामों पर आगे फैसला करना है. बीजेपी के लिए स्थानीय निकाय चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इन चुनावों के जरिए शहरों और कस्बों में संगठन की जमीनी पकड़ का पता चलेगा. पार्टी की कोशिश रहेगी कि स्थानीय स्तर पर मजबूत संगठन के साथ चुनाव मैदान में उतरा जाए.

फिलहाल जयपुर में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद बीजेपी ने निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर अपनी दिशा साफ कर दी है. अब नजर इस बात पर रहेगी कि पार्टी किन नेताओं और कार्यकर्ताओं को टिकट देती है और चुनाव मैदान में संगठन किस रणनीति के साथ उतरता है.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 17, 2026, 22:41 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj