Entertainment

रणबीर-राहा संग आलिया की अनदेखी PHOTOS वायरल, एक्ट्रेस ने शेयर किया फैमिली फोटो, फैंस का दिल जीत रहा ये मोमेंट

Last Updated:August 17, 2026, 23:03 IST

आलिया भट्ट ने आज यानी सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज की एक सीरीज पोस्ट की है. इनमें पहली फोटो में वह रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ समुद्र के खूबसूरत नजारे का आनंद लेती नजर आ रही हैं. तीनों का यह फैमिली मोमेंट काफी प्यारा लग रहा है. फैंस को भी भा गया है. वहीं एक दूसरी फोटो में छोटी राहा अपनी मां आलिया का कान खींचती नजर आ रही हैं. मां-बेटी की यह क्यूट बॉन्डिंग लोगों का ध्यान खींच रही है. आलिया की इन फोटोज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.

ख़बरें फटाफट

रणबीर-राहा संग आलिया की अनदेखी PHOTOS वायरल, एक्ट्रेस ने शेयर किया फैमिली फोटोZoomफैंस लुटा रहे प्यार

नई दिल्ली. आलिया भट्ट एक बार फिर अपनी फैमिली पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं. उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. फोटो में वह पति रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ छुट्टियां एंजॉय करती नजर आ रही हैं. आलिया ने ये फोटो सोमवार को इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें उन्होंने एक सीरीज पोस्ट की, जिसमें फैमिली टाइम से लेकर उनकी कुछ सोलो फोटोज और छुट्टियों से जुड़े छोटे-छोटे पल उन्होंने फैंस के साथ शेयर किए हैं.

ये पहली बार नहीं है कि आलिया की फोटोज फैंस का ध्यान खींच रही हैं. उनकी फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. इस बार उन्होंने अपनी और अपने पति और बेटी की फोटोज शेयर की हैं, इन फोटोज में वह जमकर एंजॉय करती नजर आ रही हैं. इन फोटोज पर फैंस भी दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं.

वायरल हो रही आलिया की फोटोज

वायरल हो रही आलिया ने अपनी इस पोस्ट में कैप्शन में लिखा, प्यारी पुरानी यादें, cuddles and all . उनकी इस पोस्ट में कुल आठ फोटोज हैं. इनमें सबसे ज्यादा ध्यान उस फोटो ने खींचा, जिसमें आलिया, रणबीर और राहा समुद्र के बीच एक बोट पर साथ बैठे नजर आ रहे हैं.एक फोटो में तीनों बोट पर बैठे हुए समुद्र का खूबसूरत नजारा देखते नजर आ रहे हैं. तीनों की पीठ कैमरे की तरफ है, इसलिए राहा का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है.इनमें आलिया एक तरफ बैठी हैं और राहा उनके और रणबीर के बीच में नजर आ रही हैं.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj