World

Gold Mine Collapse in CAR: खुदाई के दौरान धंसी सोने की खदान 30 खनिकों की मौके पर मौत कई मजदूर फंसे

Last Updated:August 19, 2026, 06:59 IST

Gold Mine Collapse in CAR: सेंट्रल अफ्रीकी रिपब्लिक में एक दर्दनाक हादसा तब हुआ, जब यहां सोने की खदान अचानक ढह गई. घटना तब हुई, जब यहां खनन का काम चल रहा था. जानकारी के मुताबिक 30 मजदूरों की खदान धंसने की वजह से मौत हो गई, जबकि कइयों के अंदर फंसे होने की आशंका है.

ख़बरें फटाफट

खुदाई के दौरान धंसी सोने की खदान, 30 खनिकों की मौके पर मौत, कई मजदूर फंसेZoomसोने की खदान धंसी. (सांकेतिक तस्वीर/रॉयटर्स)

Gold mine collapses 30 miners dead: सेंट्रल अफ्रीकी रिपब्लिक में एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ. देश के पश्चिमी हिस्से में सोने की एक खदान अचानक तब ढह गई, जब यहां पर खनन का काम चल रहा है. हादसे के वक्त भी इसमें खनिक मौजूद थे और मौके पर ही कम से कम 30 खनिकों की मौत हो गई. कई अन्य मजदूरों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका है, लेकिन इनका आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है. जानकारी के मुताबिक यह हादसा नाना-मांबेरे प्रांत के अब्बा इलाके में हुआ. खदान में काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि अचानक खदान का एक हिस्सा धंस गया और हादसे के बाद साथी मजदूर और स्थानीय लोग तुरंत बचाव अभियान में जुट गए.

स्थानीय उप-प्रशासकीय क्षेत्र के डिप्टी मेयर सुलेमाने बी ने बताया कि कई घंटों की कोशिश के बाद बचाव दल और स्थानीय लोगों ने 30 शव बाहर निकाले. घटनास्थल से घायल हुए कुछ मजदूरों को इलाज के लिए भेजा गया है. उन्होंने कहा कि अभी भी कई लोग अंदर फंसे हो सकते हैं और उन्हें बाहर निकालने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं. हादसे की जो तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दे रहा है. कीचड़ से सने मजदूर मलबे से शव निकालते नज आ रहे हैं जबकि आसपास मौजूद कई लोग मदद के लिए आवाज लगाते दिखाई दे रहे हैं.

एक जीवित बचे मजदूर ने बताया कि अंदर फंसे लोगों को जिंदा निकालने की उम्मीद अब धीरे-धीरे कम होती जा रही है. इसके बावजूद बचावकर्मी अभियान जारी रखे हुए हैं. सरकार के प्रवक्ता एवरिस्ट नगामाना ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई. उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को राहत और मदद पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है. सेंट्रल अफ्रीकी रिपब्लिक में छोटी और पारंपरिक खदानों में ऐसे हादसे पहले भी होते रहे हैं. यहां हजारों लोग छोटे स्तर पर सोने और अन्य खनिजों की खुदाई का काम करते हैं. इन खदानों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण मजदूरों की जान अक्सर खतरे में रहती है. ताजा हादसे ने एक बार फिर इन खदानों में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था की जरूरत को सामने ला दिया है.

About the AuthorPrateeti Pandey

में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…

और पढ़ेंFirst Published :

August 19, 2026, 06:10 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj