National

Jaipur News: जयपुर की बारिश और चटपटा खाना, मानसून में इन चौपाटियों पर लगाएं स्वाद का तड़का, यादगार बनेगा ट्रिप

Last Updated:August 19, 2026, 12:49 IST

Jaipur Street Food: जयपुर की चौपाटियों और फूड जंक्शन में सबसे ज्यादा फेमस जयपुर मसाला चौक, मानसरोवर चौपाटी, प्राताप नगर स्थित जयपुर चौपाटी, विद्याधर नगर स्थित चौपाटी और जयपुर सरस पार्लर चौपाटी सबसे खास हैं. जहां स्वाद के चटोरे लोगों की जमकर भीड़ उमड़ती हैं.

जयपुर अपने पर्यटन स्थलों के लिए जितना प्रसिद्ध हैं उतना ही यहा के खान पान और चटपटे स्वाद के लिए फेसम हैं, ऐसे ही बारिश के सीजन में जयपुर घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए जयपुर में कई अलग-अलग फूड चौपाटीयां हैं. जहां लोगों को बेहतरीन फूड का आनन्द मिलता हैं, इन खास चौपाटीयों और फूड जंक्शन में सबसे ज्यादा फेमस जयपुर मसाला चौक, मानसरोवर चौपाटी, प्राताप नगर स्थित जयपुर चौपाटी, विद्याधर नगर स्थित चौपाटी और जयपुर सरस पार्लर चौपाटी सबसे खास हैं. जहां स्वाद के चटोरे लोगों की जमकर भीड़ उमड़ती हैं.

मसाला चौंक चौपाटी जयपुर के रामनिवास बाग और अल्बर्ट हॉल के पास स्थित हैं. जिसे खासतौर पर जयपुर के असली जायके के स्वाद के रूप में जाना जाता हैं. इसलिए हर समय स्थानीय लोगों और पर्यटकों की सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ती हैं. पूरे सालभरहर मौसम में मसाला चौक पर सबसे ज्यादा जयपुर घूमने आने वाले पर्यटक सबसे ज्यादा आते हैं. मसाला चौक एक ऐसी अनोखी चौपाटी हैं. जहां एक ही जगह पर जयपुर की 100 साल पुरानी 30 से भी अधिक दुकानों पर लोगों को फेमस फ़ूड एक ही जगह पर मिलता हैं.

मसाला चौक की सबसे खास बात यह हैं कि जयपुर में बेहतरीन फूड का आनंद लेने के लिए लोगों को अलग-अलग जगह जाने की जरूरत नहीं बल्कि मसाला चौंक पर ही उन्हें पूरे जयपुर का फेमस स्वाद एक ही जगह मिल जाता हैं. मसाला चौक पर जयपुर का सम्राट भोजनालय, कलकती चाट,गोपाल सिंह पतासी भंडार,शंकर समोसा, सेठानी का ढाबा, रावत मिष्ठान भंडार, रमन दोसावाला, श्री झरखन नाथ पोहा और चाट, दिल्ली चाट और कैफे, ब्रजवासी फालूदा केसर कुल्फी, पवन राजस्थानी व्यंजन, हाउस ऑन फायर, गुलाब जी चाय वाले, महावीर राबड़ी भंडार, गुलाब

Add as Preferred Source on Google

जयपुर में लगातार बढ़ते टूरिस्ट को देखते हुए राजस्थान हाउसिंग बोर्ड की ओर से देश-विदेश और जयपुर के फेमस और लजीज व्यंजनों का शहरवासी एक ही छत के नीचे स्वाद ले सकें. इसलिए जयपुर के अलग-अलग इलाकों में बेहतरीन चौपाटियों के निर्माण करवाया गया था. इन्हीं में से एक जयपुर के प्रताप नगर में स्थित जयपुर चौपाटी जो फूड लवर्स के लिए बेहतरीन स्वादिष्ट जायके की चौपाटी हैं. जहां फूड के साथ पर्यटकों को लाइव म्यूजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक भी देखने को मिलती हैं.

प्रताप नगर जयपुर चौपाटी सबसे लोकप्रिय चौपाइयों में से एक है, प्रताप नगर चौपाटी खासतौर पर युवाओं में सबसे लोकप्रिय हैं, क्योंकि यहां नाइट पार्टी के बेहतरीन नजारे लोगों को खूब पसंद आते हैं. जयपुर चौपाटी प्रताप नगर चौपाटी पर लोगों को जयपुर के स्थानीय फूड और उत्तर भारतीय और दक्षिण भारतीय सहित इटेलियन फूड, कॉन्टीनेंटल फूड, साउथ इंडियन फूड का स्वाद भी मिलता हैं. चौपाटी पर दिन के समय से ज्यादा लोग रात के समय यहां स्वादिष्ट जायके का आनंद लेने पहुंचते हैं.

जयपुर के मानसरोवर स्थित जयपुर चौपाटी भी फूड लवर्स के लिए सबसे लोकप्रिय जगह हैं. जहां बेहतरीन फूड का आनन्द लेने के लिए युवाओं की जमकर भीड़ उमड़ती हैं. बारिश हो या सर्दी यहां हर मौसम में जयपुर के बेहतरीन जायके का स्वाद लेने के लिए लोगों की जमकर भीड़ उमड़ती हैं. मानसरोवर चौपाटी पर 22 दुकानें हैं. जहां भारत के हर राज्य के फूड का आनन्द ले सकते हैं. बारिश के मौसम में जयपुर घूमने आने वाले पर्यटकों और स्वादिष्ट फूड की तलाश में रहने वाले लोगों के लिए मानसरोवर की जयपुर चौपाटी बेस्ट स्पॉट हैं.

जयपुर में चटपटे और तीखे स्वाद के अलावा एक ऐसी अनोखी चौपाटी भी हैं, जो खासतौर पर ठंडे स्वाद और अपने डेरी प्रोडक्ट्स के लिए खूब फेमस हैं. जयपुर के जे.एल.एन मार्ग पर स्थित सरस पार्लर चौपाटी जहां बच्चों की सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ती हैं. क्योंकि यहां लोगों को हर समय अलग-अलग वैरायटी की ठंडी आईसक्रीम और जयपुर डेयरी के खास प्रोडक्ट्स का स्वाद मिलता हैं. सरस पार्लर पर घूमने वाले पर्यटकों को आइस्क्रीम, कोल्ड कॉफी, फ्लेवर्ड मिल्क, कैंडी आइसक्रीम, सॉफ्टी, दूध, छाछ, पनीर, चीज और मक्खन का स्वाद मिलता हैं.

आपको बता दें जयपुर की इन सभी फूड चौपाटियों पर एंट्री के लिए 10 से 15 रूपए का शुल्क लगा हैं. जहां लोग सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक बेहतरीन फूड का आनन्द ले सकते हैं. सभी चौपाटियों पर लोगों को बेहतरीन फ़ूड के अलावा तमाम सुविधाएं भी उपलब्ध हैं. जिनमें बैठने के बेहतरीन व्यवस्था, पीने का पानी, अलग-अलग शोचालय और वाहन पार्किंग जैसी सभी बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध है. साथ ही सभी चौपाटियों पर बेहतरीन साफ-सफाई, लाइटिंग जैसी तमाम चीजें हैं. जो फूड के साथ इन चौपाटियों को एक बेहतरीन पिकनिक स्पॉट भी बनाते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 19, 2026, 12:49 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj