‘मेरे बेडरूम के सपने न देखो’ बाबा रामदेव के बयान से आहत कंगना का करारा प्रहार, सुप्रीम कोर्ट की फटकार की दिलाई याद
Last Updated:August 19, 2026, 18:27 IST
योग गुरु बाबा रामदेव ने कंगना रनौत के ‘गटर जेनरेशन’ वाले बयान पर निशाना साधा था. अब एक्ट्रेस ने पटलवार किया है. कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को फटकार लगाते हुए कहा कि वे उनकी जवानी या बेडरूम के सपने दिन में देखना बंद करें. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से बाबा रामदेव को मिली फटकार का भी जिक्र किया, जो उनके झूठे और धोखाधड़ी वाले मेडिकल दावों से जुड़े थे. कंगना रनौत ने बयान में अपने कैरेक्टर को बाबा रामदेव से बेहतर बताया.
ख़बरें फटाफट
बाबा रामदेव ने कंगना रनौत के ‘गटर जेनरेशन’ वाले बयान पर रिएक्शन दिया था. (फोटो साभार: Instagram@kanganaranaut)
नई दिल्ली: योग गुरु बाबा रामदेव ने कुछ दिनों पहले कंगना रनौत पर बेबाक बयान दिया था, जिससे आहत एक्ट्रेस ने अब पलटवार किया है. दरअसल, कंगना रनौत ने जुलाई में जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों को ‘गट जेनरेशन’ कहकर उनका मखौल उड़ाया था. उनके बयान पर आम लोगों के साथ-साथ विपक्षी दलों ने तीखा रिएक्शन दिया था. हालांकि, कंगना रनौत ने बाद में अपने बयान पर सफाई पेश की, मगर वे तब तक लोगों को निशाने पर आ चुकी थीं. बाबा रामदेव को जब कंगना रनौत के गटर वाले बयान के बारे में बताया गया, तो उन्होंने एक्ट्रेस के बचपन-जवानी के कारनामों पर सवाल उठाते हुए तंज कसा.
कंगना रनौत के ‘गटर जेनरेशन’ वाले बयान से आहत बाबा रामदेव ने उनके बयान को बिगड़े हुए दिमाग की निशानी बताया था और बीजेपी पार्टी को एक्ट्रेस के खिलाफ एक्शन लेने की सलाह दी थी. लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, वे बोले थे, ‘अगर वे मेरे योग की तारीफ करेंगी, तो क्या मैं उनके आरोपों को छुपा दूंगा? कैसा रहा उनका बचपन, जवानी कैसी रही, कैसे रहे पुराने कारनामे? मुझे इस तरह के लोगों पर बात करने में कोई दिलचस्पी नहीं.’ कंगना रनौत ने अब इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा नोट शेयर करके बाबा रामदेव पर तीखा प्रहार किया है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘बाबा जी मेरी जवानी या बेडरूम के दिन में सपने मत देखो. कोई अफवाहों और गॉसिप के आधार पर अंदाजा लगा सकता है. कम से कम मुझे सुप्रीम कोर्ट ने झूठे/धोखाधड़ी से युक्त मेडिकल दावों के चलते फटकार नहीं लगाई जो मजबूत तथ्यों पर आधारित थे, न कि अफवाहों पर. इसलिए, मुझे कैरेक्टर की सीख मत दो. तुमसे तो बहुत ज्यादा बेहतर है मेरा कैरेक्टर. मुझ पर कोई धोखाधड़ी का आरोप नहीं लगा है.’
(फोटो साभार: Instagram@kanganaranaut)
बाबा का युवाओं को सपोर्ट और कंगना की सफाईछात्र आंदोलन के मसले पर बाबा रामदेव युवा पीढ़ी के पक्ष में खड़े दिख रहे हैं. उन्होंने जेन जी की पैरवी करते हुए कहा था कि युवाओं की ताकत को कोई नकार नहीं सकता. देश भले उनकी निगेटिव चीजों को स्वीकार न करे, मगर उनके हक की बात करने वाला कोई एक चेहरा नहीं हो सकता. दूसरी ओर, कंगना रनौत ने अपने बयान की काफी आलोचना होने के बाद सफाई दी थी. उन्होंने कहा था कि जो अपने-आप को कॉकरोच कहेगा, वह गटर में ही रहेगा न. उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनका बयान सभी युवाओं को लेकर नहीं है, बल्कि उन लोगों के लिए है, जो आंदोलन के वक्त गलत भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
New Delhi,Delhi
First Published :
August 19, 2026, 18:27 IST



