Entertainment

सीएम विजय के बेटे जेसन की डेब्यू फिल्म टली, तय डेट पर नहीं रिलीज हुई ‘सिग्मा’, अब इस दिन थिएटर्स में देगी दस्तक

Last Updated:August 20, 2026, 09:15 IST

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सुपरस्टार विजय के बेटे जेसन संजय के निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘सिग्मा’ की रिलीज डेट टल गई है. पहले यह फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ आधिकारिक घोषणा की है कि यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म अक्टूबर में रिलीज होगी. संदीप किशन स्टारर इस फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस कर रहा है.

ख़बरें फटाफट

जेसन संजय की डेब्यू फिल्म टली, अब इस दिन थिएटर्स में दस्तक देगी 'सिग्मा'Zoomमेकर्स ने बताई ‘सिग्मा’ फिल्म की नई रिलीज डेट.

नई दिल्ली. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सुपरस्टार सी. जोसेफ विजय (थलापति विजय) के बेटे जेसन संजय बतौर निर्देशक अपनी पहली फिल्म ‘सिग्मा’ लेकर आ रहे हैं. लेकिन इसकी रिलीज के लिए दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. मेकर्स ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर ऐलान किया कि फिल्म की रिलीज टाल दी गई है. हालांकि, इस देरी की कोई वजह नहीं बताई गई है. जेसन संजय की यह फिल्म पहले 31 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी.

मगर रिलीज डेट निकल जाने के बाद मेकर्स की तरफ से कोई अपडेट न आने के कारण लगातार सस्पेंस बना हुआ था. अब फिल्म ‘सिग्मा’ की नई रिलीज डेट का ऑफिशियल ऐलान हो गया है. तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए मेकर्स ने साफ कर दिया है कि ‘सिग्मा’ इसी साल अक्टूबर में पर्दे पर रिलीज होगी. लाइका प्रोडक्शंस और फिल्म के निर्देशक जेसन संजय ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म अब 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस फिल्म में संदीप किशन लीड रोल निभा रहे हैं.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj