Entertainment

‘मुझे पैसों से कोई नहीं खरीद सकता’, किन लोगों पर भड़के राजपाल यादव? बोले- हर एयरपोर्ट पर खिंचवाता हूं 500 सेल्फी

Last Updated:August 20, 2026, 10:08 IST

चेक बाउंस को लेकर कोर्ट केस में फंसे राजपाल यादव ने अपनी साख को ठेस पहुंचाने वालों को खरी-खरी सुनाई है. उन्होंने साफ कहा कि उनके कठिन दौर का असर उनके दशकों लंबे करियर और पहचान पर नहीं पड़ना चाहिए. खुद को सिनेमा का स्टूडेंट बताते हुए राजपाल ने कहा कि दर्शकों का प्यार आज भी बरकरार है और हर एयरपोर्ट पर लोग उनके साथ सैकड़ों तस्वीरें खिंचवाते हैं. उनका मानना है कि किसी कलाकार की सालों की मेहनत को चंद मुश्किलों से नहीं आंका जा सकता.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजपाल चेक बाउंस मामले में कानूनी पचड़े में फंसे हुए हैं. अब उन्होंने उन लोगों पर निशाना साधा है, जो उनके बुरे दौर की वजह से उनके काम और साख को कम आंकने की कोशिश कर रहे हैं. राजपाल ने साफ-साफ कहा कि वह खुद को हमेशा सिनेमा का एक स्टूडेंट मानते हैं और उनकी लोकप्रियता आज भी वैसी ही बनी हुई है.

राजपाल यादव ने कहा कि उनकी पर्सनल लाइफ की परेशानियों की परछाईं उनके एक्टिंग करियर पर नहीं पड़नी चाहिए. दरअसल, यह पूरा मामला चेक बाउंस केस से जुड़ा है, जिसके चलते इस साल की शुरुआत में उन्हें कुछ वक्त जेल में भी गुजारना पड़ा था. राजपाल यादव ने अपना पक्ष रखते हुए तीखा हमला बोला है.

एएनआई से बात करते हुए राजपाल यादव ने कहा, ‘मैं अपने करियर के प्रति पूरी तरह समर्पित हूं और भारतीय सिनेमा का एक स्टूडेंट हूं. अगर पिछले 30-40 सालों में गांव से लेकर मुंबई तक मुझ पर 100-200 लोगों का कोई कर्ज बकाया है, तो वह उनके घर तक जरूर पहुंचेगा. लेकिन मै कहना चाहता हूं जब पैसे की कोई समस्या होती है, तो लोग किसी कलाकार के पूरे करियर और उसकी साख पर दांव कैसे लगा सकते हैं?’

Add as Preferred Source on Google

राजपाल ने आगे कहा, ‘मुश्किल वक्त हो या अच्छा, आज भी हर एयरपोर्ट पर 500 लोग मेरे साथ सेल्फी लेते हैं. मैं एक जिम्मेदार एक्टर हूं. मुझे कोई 5 करोड़, 10 करोड़, 100 करोड़ या 250 करोड़ रुपये में नहीं खरीद सकता, क्योंकि बचपन से ही मैंने खुद को कला के नाम समर्पित कर दिया है. मुझे पैसों से नहीं खरीदा जा सकता, इस बात का भरोसा रखिए.’

खुद को थिएटर और सिनेमा का पुजारी बताते हुए उन्होंने कहा कि वह समाज को अपना योगदान देना जारी रखेंगे. उन्होंने कहा, ‘मेरी इस जर्नी में, चाहे इसे नुकसान कहें या कुछ और मैं 100 परसेंट कुछ ऐसा बनाकर देश को दूंगा, जिससे आप देख सकेंगे कि 2000 से 2026 तक राजपाल ने क्या किया है. इसमें एक-दो साल लग सकते हैं. मैंने पहले दिन से कहा है कि मैं कभी भटका नहीं था, न फिल्में बनाकर, न घर बनाकर और न ही करियर बनाकर.’

मालूम हो कि दिल्ली हाईकोर्ट ने मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ हुए एक वित्तीय विवाद में चेक बाउंस होने पर राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा यादव को दोषी ठहराया था. अदालत ने टिप्पणी की थी कि लंबा समय दिए जाने के बावजूद राजपाल कोर्ट में दिए गए अपने आश्वासनों को पूरा करने में नाकाम रहे, जिसके चलते उन्हें सरेंडर करने का आदेश दिया गया था. एक्टर को कुछ दिन जेल में बिताने पड़े थे और बाद में शिकायतकर्ता को कुछ राशि का भुगतान करने के बाद उन्हें रिहा किया गया था.

वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों राजपाल यादव के पास काम की कोई कमी नहीं है. हाल ही में उन्हें मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में देखा गया था, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी जैसे सितारे नजर आए थे. इससे पहले वह अक्षय कुमार स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ का भी हिस्सा रहे थे. यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 20, 2026, 10:08 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj