Rajasthan
शकीरा के फैन निकले राजस्थान के लोक कलाकार, ‘Hips Don’t Lie’ को दिया देसी रंग

जब शकीरा मिली राजस्थान के लोक संगीत से, इस्माइल लांगा ग्रुप ने मचाया धमाल
राजस्थान के प्रसिद्ध इस्माइल लांगा ग्रुप ने अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार शकीरा के सुपरहिट गाने ‘Hips Don’t Lie’ को राजस्थानी लोक संगीत के रंग में ढालकर नया अंदाज दिया है. ढोलक, खड़ताल और पारंपरिक लोकधुनों के साथ तैयार इस फ्यूजन को सोशल मीडिया पर जबरदस्त पसंद किया जा रहा है. इससे पहले ग्रुप का ‘Waka Waka’ का राजस्थानी संस्करण भी वायरल हो चुका है. ग्रुप के कलाकार इस्माइल खान ने अंग्रेजी गाने के सही उच्चारण के लिए करीब दो साल तक मेहनत की. अब उनका सपना शकीरा से मिलकर उनके साथ एक यादगार सेल्फी लेने का है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|




