Entertainment

Friday Box Office Collections: ‘आवारापन 2’ ने 7 दिनों में कमाया 151 फीसदी मुनाफा, ‘बंटवारा 1947’ का निकला दम

Last Updated:August 21, 2026, 07:14 IST

इमरान हाशमी की थ्रिलर ड्रामा फिल्म ‘आवारापन 2’ रिलीज के बाद से ही सिनेमाघरों में पूरी तरह छा गई है. महज 7 दिनों में 100 करोड़ से ज्यादा शानदार कलेक्शन कर 151 फीसदी का मुनाफा हासिल कर चुकी है. वहीं दूसरी तरफ, सनी देओल और राजकुमार संतोषी की ‘बंटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस पर पस्त हो गई और 7 दिनों में 50 करोड़ रुपये भी नहीं बटोर पाई है. ‘आवारापन 2’ की आंधी में सनी देओल की फिल्म का दम निकलता नजर आ रहा है.

नई दिल्ली. इमरान हाशमी की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के महज 7 दिनों के भीतर बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता का परचम लहरा दिया है. लंबे समय से एक सोलो हिट की तलाश कर रहे इमरान हाशमी के लिए यह फिल्म बड़ी राहत लेकर आई है. कमाल की बात है कि ‘आवारापन 2’ अब तक 150 फीसदी से ज्यादा मुनाफा कमा चुकी है, जबकि बॉक्स ऑफिस पर ‘बंटवारा 1947’ की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है.

‘आवारापन 2’ ने शानदार ओपनिंग वीकेंड के बाद मंडे टेस्ट को आसानी से पास किया और मंगलवार को भी मजबूत बनी रही, हालांकि बुधवार और गुरुवार को कमाई में हल्की गिरावट देखने को मिली. सैकनिल्क के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ने पहले ही दिन शुक्रवार को 22 करोड़ रुपये के साथ धमाकेदार शुरुआत की थी.

शनिवार को फिल्म की कमाई में 55 फीसदी का उछाल आया और इसने 33.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके बाद फिल्म ने रविवार को 26 करोड़ रुपये बटोरे, जबकि सोमवार को भी फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये की स्थिर कमाई की. मंगलवार को फिल्म की कमाई में एक बार फिर मजबूती देखी गई और इसने 9.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

Add as Preferred Source on Google

छठे दिन यानी बुधवार को कलेक्शन में 16 फीसदी की गिरावट आई और फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये बटोरे. वहीं सातवें दिन (गुरुवार) 10,832 शोज के साथ फिल्म ने 6 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ ‘आवारापन 2’ ने भारत में पहले हफ्ते में कुल 113.50 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस कर लिया है. इस तरह देखा जाए तो 45 करोड़ में बनी यह फिल्म अब तक 151 फीसदी मुनाफा कमा चुकी है.

नितिन कक्कड़ के डायरेक्शन में बनी ‘आवारापन 2’ इमरान हाशमी के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सोलो लीड फिल्म साबित हुई है. इस मूवी में दिशा पाटनी और शबाना आजमी अहम भूमिकाओं में हैं. इनके अलावा फिल्म में पूरन गब्बी, अनिरुद्ध रावल, सुरिंदर विक्की, विजयंत कोहली और अतुल कुमार जैसे सितारे भी ‘आवारापन 2’ का हिस्सा हैं.

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी सनी देओल स्टारर ‘बंटवारा 1947’ की रिलीज को 1 हफ्ता पूरा हो चुका है. मगर भारत-पाकिस्तान के बंटवारे पर आधारित यह फिल्म वर्किंग डेज में दर्शकों को थिएटर्स तक खींचने में संघर्ष करती दिख रही है. कमाई के मामले में यह फिल्म इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ से बहुत पीछे छूट गई है.

हैरानी की बात है कि सनी देओल की फिल्म भारत में अब तक 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई है. फिल्म ने पहले दिन 5.75 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी, जिसके बाद दूसरे दिन 13.50 करोड़ रुपये बटोरे. तीसरे दिन कमाई घटकर 7.25 करोड़ रुपये रह गई. चौथे दिन कलेक्शन गिरकर 2 करोड़ रुपये पर आ गया. पांचवें दिन थोड़ी बढ़त के साथ इसने 2.25 करोड़ और छठे दिन 1.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

सैकनिल्क की मानें तो ‘बंटवारा 1947’ ने 7वें दिन यानी गुरुवार को 5,930 शोज के जरिए भारत में सिर्फ 1.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जो छठे दिन के मुकाबले 10 फीसदी कम है. इस तरह सनी देओल की फिल्म का भारत में अब तक 33.60 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन हो पाया है. इस फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, करण देओल और शबाना आजमी जैसे सितारे अहम किरदारों में हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 21, 2026, 07:13 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj