Rajasthan

बारिश में चार्जिंग के दौरान एक छोटी गलती और हजारों का नुकसान, ऐसे रखें फोन को सुरक्षित

Last Updated:August 21, 2026, 17:28 IST

बारिश के मौसम में स्मार्टफोन चार्ज करते समय थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है. फोन, चार्जिंग पोर्ट, चार्जर या इलेक्ट्रिक बोर्ड में नमी होने पर शॉर्ट-सर्किट और फोन के इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स को नुकसान का खतरा बढ़ जाता है. जानिए बारिश में मोबाइल चार्ज करने से पहले किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए.

बारिश के मौसम में स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते समय थोड़ी सी लापरवाही भी नुकसान पहुंचा सकती है. खासकर फोन को चार्ज करते समय सावधानी रखना बेहद जरूरी है. बारिश और वातावरण में मौजूद नमी के कारण फोन के चार्जिंग पोर्ट, चार्जर और इलेक्ट्रिक बोर्ड में नमी आ सकती है. ऐसे में फोन को चार्ज पर लगाने से शॉर्ट-सर्किट का खतरा बढ़ सकता है. इससे फोन का चार्जिंग पोर्ट, बैटरी या मदरबोर्ड खराब हो सकता है और मरम्मत में हजारों रुपये खर्च हो सकते हैं.

फोन को चार्ज पर लगाने से पहले सबसे पहले उसका चार्जिंग पोर्ट जरूर चेक करें. अगर पोर्ट में नमी दिखाई दे रही है तो फोन को तुरंत चार्ज पर न लगाएं. किसी सूखे कपड़े या टिशू पेपर से फोन को बाहर से अच्छी तरह साफ करें और उसे पूरी तरह सूखने दें, फोन सूखने के बाद ही चार्जिंग के बारे में सोचें.

अगर बारिश में भीगने के कारण फोन गीला हो गया है, तो उसे तुरंत चार्ज पर लगाने की गलती बिल्कुल न करें. फोन को सूखे स्थान पर रखें और अच्छी तरह सूखने दें. गीले फोन को चार्ज करने से अंदर के इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स को नुकसान पहुंच सकता है.

Add as Preferred Source on Google

फोन के चार्जर और USB पोर्ट को भी चेक करना जरूरी है, चार्जर में नमी होने पर उसे बोर्ड में लगाने से बचें. चार्जिंग केबल या एडॉप्टर गीला दिखाई दे तो पहले उसे पूरी तरह सूखने दें.

बारिश के मौसम में चार्जर को जरूरत न होने पर इलेक्ट्रिक बोर्ड में लगा हुआ छोड़ना भी ठीक नहीं है. खासकर घर में छोटे बच्चे हों तो चार्जर की केबल या पिन उनके लिए खतरा बन सकती है, इसलिए जरूरत पड़ने पर ही चार्जर को बोर्ड में लगाएं और इस्तेमाल के बाद उसे अलग रख दें बारिश में फोन चार्ज करने से पहले फोन, चार्जिंग पोर्ट, चार्जर और इलेक्ट्रिक बोर्ड चारों का सूखा होना जरूरी है. थोड़ी सी सावधानी फोन को नुकसान से बचाने के साथ-साथ करंट और शॉर्ट-सर्किट जैसे खतरे को भी कम कर सकती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :

August 21, 2026, 17:28 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj