Rajasthan

₹23 में खरीदें मनपसंद सामान, पाली के इस बाजार में किचन, स्टेशनरी और ब्यूटी प्रोडक्ट्स की है भरमार

Last Updated:August 22, 2026, 07:43 IST

Affordable Market in Pali: बढ़ती महंगाई के दौर में अगर घर की सजावट से लेकर किचन का सामान और बच्चों की स्टेशनरी तक सब कुछ सिर्फ 23 रुपये में मिले, तो यकीनन यह किसी खुशखबरी से कम नहीं. जी हां, पाली शहर के नया गांव स्थित ऐश्वर्या कॉलेज के पास एक अनोखा ‘सस्ता बाजार’ खुला है. यहां डिजाइनर कप, घरेलू जरूरत का सामान, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और बच्चों की स्टेशनरी समेत कई उपयोगी चीजें सिर्फ 23 रुपये में उपलब्ध हैं. खास बात यह है कि बाजार में रोजमर्रा की जरूरत से जुड़ी कई आकर्षक वस्तुएं बेहद कम कीमत पर मिल रही हैं. यही वजह है कि यहां खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है और यह बाजार शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है.

आज के समय में जब हर छोटी-बड़ी चीज के दाम आसमान छू रहे हैं, ऐसे में जेब पर भारी पड़ते खर्चों के बीच पाली शहरवासियों के लिए एक राहत भरी खबर आई है. बढ़ते बजट और महंगाई के इस दौर में अगर आपको घर की सजावट से लेकर किचन का सामान, कटलरी और बच्चों की स्टेशनरी तक सब कुछ सिर्फ 23 रूपए में मिलने लगे, तो यकीनन यह किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है.

इस बजट स्टोर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां दैनिक जीवन और घर-गृहस्थी में काम आने वाली लगभग हर छोटी-बड़ी सामग्री मौजूद है. अक्सर देखा जाता है कि किचन या घर के सामान की खरीदारी में हजारों रुपये खर्च हो जाते हैं, लेकिन इस दुकान ने आम जनता के बजट को ध्यान में रखते हुए हर सामान की कीमत महज 23 रूपए तय की है.

यहां किचन से संबंधित सारा सामान उपलब्ध है, जिसमें मुख्य रूप से डिजाइनर चाय-कॉफी के कप, प्लास्टिक व फाइबर के मग, बाउल सेट, मसालेदानियां, कंटेनर, चम्मच, ट्रे, सब्जियां छीलने और काटने वाले चाकू व पीलर मिल जाएंगे. इसके अलावा सफाई व होम केयर के लिए वाइपर, ब्रश, कपड़े धोने व बर्तन साफ करने के स्क्रबर, डस्टबिन, और कपड़े सुखाने वाली क्लिप्स आदि उपलब्ध हैं. वहीं घर की सजावट हो या दीवारों को सजाने वाले हैंगिंग्स, छोटे शो-पीस, आर्टिफिशियल फ्लावर्स और खूबसूरत पॉट्स सारे यहां मात्र 23 रूपए में उपलब्ध है.

Add as Preferred Source on Google

किचन और सजावट के सामान के अलावा यहां बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और महिलाओं के सौंदर्य प्रसाधनों की भी भरपूर वैरायटी है. स्कूली बच्चों के लिए पेंसिल बॉक्स, पेन सेट, नोटबुक, कलर बॉक्स, इरेजर, शार्पनर और क्लिपबोर्ड जैसी चीजें आसानी से मिल रही हैं. वहीं महिलाओं के लिए रोजाना इस्तेमाल होने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स, हेयर एक्सेसरीज, कॉम्ब, मिरर और छोटे मेकअप ऑर्गेनाइजर भी इसी किफायती दाम में उपलब्ध हैं.

ऐश्वर्या कॉलेज के पास स्थित इस ‘₹23 बजट स्टोर’ की खबर जैसे ही सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के जरिए फैली, यहां खरीदारों का तांता लग गया. सुबह दुकान खुलते ही गृहिणियों, युवाओं और कॉलेज स्टूडेंट्स की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. कम दाम में बेहतरीन और उपयोगी सामान मिलने के कारण लोग एक साथ कई चीजें खरीदकर ले जा रहे हैं. स्थानीय निवासियों का कहना है कि मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए यह दुकान बजट में पूरी गृहस्थी का सामान जुटाने का एक बेहतरीन जरिया बन चुकी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :

August 22, 2026, 07:43 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj