Health

Swine Flu Cases: दिल्ली में तेजी से फैल रहा स्वाइन फ्लू, डॉक्टर ने दी हार्ट मरीजों को सतर्क रहने की सलाह

Last Updated:August 22, 2026, 09:42 IST

Swine Flu Cases: स्वाइन फ्लू के संक्रमण के मामले तेजी राजधानी में तेजी से बढ़ रहे हैं. अब तक इस साल 1777 मामले रिकॉर्ड किए गए हैं. हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि श्वसन तंत्र को प्रभावित करने वाली ये बीमारी अब हार्ट में भी गड़बड़ी पैदा कर सकती है. ऐसे में आपको क्या सावधानी बरतनी है, चलिए इस लेख में जानते हैं.

ख़बरें फटाफट

दिल्ली में तेजी से फैल रहा स्वाइन फ्लू, हार्ट मरीजों को डॉ. ने दी ये चेतावनी Zoom

यदि आप दिल्ली या एनसीआर में रहते हैं, तो आप स्वाइन फ्लू का शिकार हो सकते हैं. पिछले साल के मुकाबले ये इंफेक्श इस साल बहुत तेजी से फैल रहा है. 2025 में जुलाई-अगस्त तक स्वाइन फ्लू के सिर्फ 229 मामले मिले थे, लेकिन इस साल 1777 केस मिले हैं जो कि लगभग 6 गुना ज्यादा है. हालांकि H1N1 यानी स्वाइन फ्लू सांस से जुड़ी बीमारी है. यह वायरस मुख्य रूप से नाक, गले और फेफड़ों को प्रभावित करता है. लेकिन गंभीर संक्रमण होने पर इसका असर शरीर के दूसरे अंगों पर भी पड़ सकता है.

इंद्रप्रस्थ स्थित अपॉलो हॉस्पिटल के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर गौतम नाइक ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि कुछ मरीजों में H1N1 इंफेक्शन दिल पर दबाव डाल रहा है. ये बीमारी पहले से मौजूद हार्ट डिजीज को गंभीर बना सकता है. ऐसे में जिन लोगों को पहले से हार्ट डिजीज, हाई ब्लड प्रेशर या दूसरी कोई दिल से संबंधी जोखिम हैं, उनमें सावधानी और भी जरूरी है. रेयर केस में यह इंफेक्शन हार्ट की मांसपेशियों में सूजन भी पैदा कर सकता है. इसलिए जरूरी है कि इसे लक्षणों की तुरंत पहचान की जाए.

H1N1 दिल को कैसे प्रभावित करता है?एक्सपर्ट के अनुसार, फ्लू का संक्रमण शरीर में सूजन की प्रक्रिया को बढ़ाता है. इससे दिल की धड़कन तेज होती है और दिल पर काम का बोझ बढ़ जाता है. तेज बुखार, डिहाइड्रेशन और शरीर में ऑक्सीजन की कमी इस दबाव को और बढा देते हैं. जिन लोगों की रक्त-वाहिकाओं में पहले से समस्या होती है, उनमें संक्रमण के कारण सूजन बढ़ने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है.

मायोकार्डाइटिस का भी खतराकुछ दुर्लभ मामलों में वायरस दिल की मांसपेशियों में सूजन पैदा कर सकता है. इस स्थिति को मायोकार्डाइटिस कहा जाता है. इससे दिल की पंप करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है और धड़कन अनियमित हो सकती है. गंभीर स्थिति में यह हार्ट फेलियर जैसी समस्या का कारण भी बन सकती है.

किन लक्षणों पर तुरंत ध्यान दें?H1N1 के दौरान अगर सीने में दर्द या दबाव, सांस लेने में परेशानी, असामान्य रूप से तेज धड़कन, बहुत ज्यादा कमजोरी, चक्कर या अचानक पसीना आने जैसे लक्षण हों, तो इन्हें सामान्य फ्लू समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. खासकर पहले से दिल के मरीजों को ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

किन लोगों को ज्यादा सावधानी चाहिए?बुजुर्गों, दिल की बीमारी से पीड़ित लोगों और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं वाले मरीजों में फ्लू की जटिलताओं का खतरा अधिक हो सकता है. ऐसे लोगों को संक्रमण के दौरान पर्याप्त आराम, पानी और डॉक्टर की सलाह का ध्यान रखना चाहिए.

About the Authorशारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 22, 2026, 09:42 IST

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj