Sports

‘दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बनने की क्षमता’, मानव सुथार की फिरकी ने जीता जयसूर्या का दिल, बताया भविष्य का सुपरस्टार

होमखेलक्रिकेट

‘दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बनने की क्षमता’, सुथार के मुरीद हुए जयसूर्या

Last Updated:August 22, 2026, 12:32 IST

manav suthar bowling: 24 वर्षीय ऑलराउंडर मानव सुथार ने इसी साल अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था, जिसमें 7 विकेट चटकाए. अपने पहले विदेशी दौरे पर गए इस युवा स्टार ने श्रीलंका के खिलाफ 10 विकेट लेकर कई रिकॉर्ड नाम किए. अब तक सुथार दो टेस्ट में 17 विकेट नाम कर चुके हैं. उन्हें भारतीय टेस्ट क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है. श्रीलंका के स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने भी उनकी जमकर तारीफ की है.'दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बनने की क्षमता', सुथार के मुरीद हुए जयसूर्याZoomगॉल टेस्ट में मानव सुथार ने चटकाए 10 विकेट.

नई दिल्ली. श्रीलंका के अनुभवी बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या भारत के युवा स्पिनर मानव सुथार की गेंदबाजी से प्रभावित हुए हैं. गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में सुथार ने 10 विकेट लेकर अपनी फिरकी का जादू चलाया और भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. उनकी गेंदबाजी में सटीक लाइन-लेंथ वाली गेंदबाजी और कंट्रोल ने जयसूर्या का दिल जीत. यही वजह है कि उन्होंने सुथार को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर यह युवा स्टार लगातार मेहनत करता रहा तो भविष्य में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में शामिल हो सकता है.

34 साल के जयसूर्या खुद श्रीलंका की स्पिन परंपरा को आगे बढ़ाने वाले प्रमुख गेंदबाज हैं. 30 साल की उम्र के बाद टेस्ट डेब्यू करने वाले जयसूर्या ने जुलाई 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गॉल टेस्ट में 12 विकेट लेकर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शानदार शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अब तक 24 टेस्ट में 132 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले उन्होंने मानव सुथार की गेंदबाजी, गॉल की पिच और श्रीलंका की सीरीज में वापसी की संभावनाओं पर खुलकर बात की. टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ खास बातचीत में उन्होंने क्या कुछ कहा, चलिए जानते हैं.

मानव सुथार की जमकर की तारीफजयसूर्या ने कहा, ‘मानव में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में शामिल होने की क्षमता है. उसके लिए सबसे जरूरी है कि वह अपनी प्रक्रिया पर भरोसा बनाए रखे. लगातार मेहनत करनी होगी और जरूरत पड़ने पर त्याग भी करना होगा. अगर वह निरंतरता के साथ आगे बढ़ता रहा तो उसके पास बहुत कुछ हासिल करने का मौका है.’

गॉल की पिच पर भी बोलेजयसूर्या ने गॉल की पिच को लेकर कहा, ‘गॉल में आमतौर पर शुरुआती एक-दो दिन बल्लेबाजी के लिए परिस्थितियां अच्छी रहती हैं और उसके बाद गेंद टर्न करना शुरू करती है. ऐसे विकेट पर सबसे महत्वपूर्ण चीज निरंतरता है. अगर आप लगातार सही लाइन और लेंथ पर गेंद डालते हैं तो आपको सफलता मिल सकती है. मानव ने भी पहले टेस्ट में यही किया और अपनी लाइन-लेंथ से बल्लेबाजों पर दबाव बनाया.’

पहले टेस्ट में कहां चूक गई श्रीलंका?जयसूर्या ने इस पर कहा, ‘हमें पता था कि शुरुआत में पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी होगी. केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने इन परिस्थितियों का शानदार फायदा उठाया और भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई. हमने दूसरी पारी में वापसी की कोशिश की, लेकिन तब तक मैच हमारे हाथ से काफी दूर निकल चुका था. भारतीय बल्लेबाजों ने स्पिन को भी अच्छी तरह खेला.’

कोलंबो में क्या होगी श्रीलंका की रणनीति?जयसूर्या ने 23 अगस्त से कोलंबो में होने वाले दूसरे टेस्ट को लेकर कहा, ‘SSC मेरे लिए घरेलू मैदान जैसा है, क्योंकि मैं यहां घरेलू क्रिकेट खेलता हूं और परिस्थितियों को अच्छी तरह समझता हूं. यहां सबसे जरूरी होगा कि हम परिस्थितियों के अनुसार जल्दी खुद को ढालें और चीजों को ज्यादा कठिन न बनाएं.’ उन्होंने आगे कहा, ‘हमारी गेंदबाजी यूनिट को अपनी रणनीति और स्पष्ट करनी होगी. सिर्फ योजना बनाना काफी नहीं है, उसे सही तरीके से मैदान पर लागू करना भी उतना ही जरूरी है. अगर हम लगातार ऐसा करने में सफल रहते हैं तो दूसरे टेस्ट में बेहतर नतीजा हासिल कर सकते हैं.

श्रीलंका की WTC फाइनल की उम्मीदों पर क्या कहा? जयसूर्या ने इस पर कहा, ‘खिलाड़ी के तौर पर हमें हमेशा विश्वास रखना चाहिए. हमारे सामने पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मुश्किल विदेशी दौरे हैं, जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज भी खेलनी है. इसलिए हमारा ध्यान फिलहाल सिर्फ अपनी प्रक्रिया और हर मैच में बेहतर प्रदर्शन करने पर होना चाहिए.’

About the AuthorShivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 22, 2026, 12:32 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj