Rajasthan

आयुष पीजी परीक्षा शुरू होते ही बिजली गुल, जयपुर के सेंटर पर हंगामा, पावर बैकअप पर सवाल

Last Updated:August 22, 2026, 13:03 IST

Jaipur AYUSH PG Exam Uproar: जयपुर के श्री सत्य साईं कॉलेज में ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट टेस्ट के दौरान बिजली गुल होने से अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया. ऑनलाइन मोड में आयोजित परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा शुरू होने के करीब 15 मिनट बाद ही बिजली चली गई. उनका कहना है कि परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पावर बैकअप की व्यवस्था नहीं थी, जिससे ऑनलाइन परीक्षा प्रभावित हुई. बिजली आपूर्ति बाधित होने के पीछे पावर सप्लायर में खराबी की जानकारी सामने आई है. वहीं अभ्यर्थियों के परिजनों ने आरोप लगाया कि परीक्षा के दौरान ही पावर सप्लायर की सर्विस की जा रही थी. इस घटना के बाद परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं. ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट टेस्ट का आयोजन एनटीए की ओर से आयुर्वेद सहित आयुष चिकित्सा पद्धतियों के पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जा रहा था.

ख़बरें फटाफट

आयुष PG टेस्ट शुरू होते ही बिजली गुल,जयपुर के सेंटर पर अभ्यर्थियों का हंगामाZoomजयपुर के श्री सत्य साईं कॉलेज में ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट टेस्ट के दौरान बिजली गुल होने पर अभ्यर्थियों का हंगामा

जयपुर. जयपुर के श्री सत्य साईं कॉलेज में ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट टेस्ट के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने से अभ्यर्थियों ने हंगामा कर दिया. ऑनलाइन मोड में आयोजित इस प्रवेश परीक्षा के दौरान बिजली गुल होने से अभ्यर्थियों की परीक्षा प्रभावित हुई. अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा शुरू होने के करीब 15 मिनट बाद ही केंद्र पर बिजली चली गई. इसके बाद परीक्षा केंद्र पर पावर बैकअप की व्यवस्था नहीं होने के कारण अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

मामले की सूचना मिलते ही परीक्षा केंद्र पर मौजूद अभ्यर्थियों और उनके परिजनों ने नाराजगी जताई. बताया जा रहा है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने के पीछे पावर सप्लायर में खराबी सामने आई है. वहीं कुछ परिजनों ने आरोप लगाया कि परीक्षा के दौरान ही पावर सप्लायर की सर्विस का काम किया जा रहा था. इससे परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं.

15 मिनट बाद ही चली गई बिजली

अभ्यर्थियों के अनुसार ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट टेस्ट शुरू होने के करीब 15 मिनट बाद परीक्षा केंद्र पर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. ऑनलाइन परीक्षा होने के कारण बिजली जाने का सीधा असर कंप्यूटर सिस्टम और परीक्षा प्रक्रिया पर पड़ा. अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पावर बैकअप की व्यवस्था होनी चाहिए थी, लेकिन बिजली गुल होने के बाद उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा.

पावर बैकअप नहीं होने का आरोप

अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाए. उनका आरोप है कि ऑनलाइन परीक्षा के लिए जरूरी बिजली व्यवस्था और बैकअप का पर्याप्त इंतजाम नहीं किया गया था. बिजली जाने के बाद अभ्यर्थियों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई. कई अभ्यर्थियों ने परीक्षा प्रक्रिया को लेकर नाराजगी जताई और केंद्र पर हंगामा किया. बताया जा रहा है कि परीक्षा केंद्र की बिजली व्यवस्था में इस्तेमाल होने वाले पावर सप्लायर में खराबी आ गई थी. इसी वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की बात कही जा रही है. वहीं अभ्यर्थियों के परिजनों ने आरोप लगाया कि परीक्षा के दौरान ही पावर सप्लायर की सर्विस का काम किया जा रहा था. इसको लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए.

आयुर्वेदिक डॉक्टरों के पीजी एडमिशन के लिए परीक्षा

ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट टेस्ट आयुर्वेद सहित आयुष चिकित्सा पद्धतियों से जुड़े डॉक्टरों के पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही थी. परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की ओर से कराया जा रहा था. ऐसे में परीक्षा के दौरान बिजली व्यवस्था बाधित होने से अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ गई. अभ्यर्थियों और उनके परिजनों ने परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से उचित समाधान और परीक्षा प्रभावित होने की स्थिति में अभ्यर्थियों के हित में निर्णय लेने की मांग की.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

August 22, 2026, 13:03 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj