Entertainment

‘हाउसफुल 2’ फेम शहजान पद्मसी ने ‘रात कालिया’ से किया सिंगिंग डेब्यू, मां शेरोन प्रभाकर संग रियाज कर निखारा हुनर

Last Updated:August 22, 2026, 14:03 IST

Shazahn Padamsee Singing Debut: ‘हाउसफुल 2’ फेम बॉलीवुड एक्ट्रेस शहजान पद्मसी ने गाना ‘रात कालिया’ के साथ सिंगिंग वर्ल्ड में अपना पहला कदम रख दिया है. आईएएनएस से बातचीत में एक्ट्रेस ने अपने सिंगिंग पैशन, अपनी पॉप स्टार मॉम शेरोन प्रभाकर के साथ रियाज और अपने इस नए लव सॉन्ग के बारे में खुलकर बात की. जानिए पूरी अपडेट. 'हाउसफुल 2' फेम शहजान पद्मसी ने 'रात कालिया' से किया सिंगिंग डेब्यूZoom

नई दिल्ली: फिल्म ‘हाउसफुल 2’ फेम एक्ट्रेस शहजान पद्मसी ने गाना ‘रात कालिया’ से सिंगिंग में अपना डेब्यू कर लिया है. एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाने के बाद अब उन्होंने अपने पुराने पैशन को जीने का फैसला किया है. आईएएनएस के साथ खास बातचीत में शहजान ने बताया कि वह बचपन से ही सिंगिंग को लेकर काफी पैशनेट थीं. लेकिन लगातार फिल्मों के ऑफर मिलने की वजह से उनका यह सपना थोड़ा पीछे छूट गया था. अब उन्होंने अपने इस म्यूजिकल सफर की नई शुरुआत की है.

एक्टिंग के चक्कर में पीछे छूटा सिंगिंग का सपना

शहजान ने अपने शुरुआती दिनों के बारे में बात करते हुए कहा कि एक्टिंग का सफर अचानक शुरू हुआ था. काम करते हुए उन्हें काफी मजा आने लगा और एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट्स मिलते चले गए. ऐसा लग रहा था मानो वह किसी लहर पर सर्फिंग कर रही हों. हालांकि, ‘हाउसफुल 2’ में काम करने के बाद उन्हें लगा कि अपने अंदर छिपे दूसरे टैलेंट को भी दुनिया के सामने लाना चाहिए. इसके बाद उन्होंने म्यूजिक की तरफ कदम बढ़ाने का फैसला किया.

मां शेरोन प्रभाकर बनीं सबसे बड़ी टीचर

शहजान की मां शेरोन प्रभाकर इंडिया की पहली पॉप स्टार्स में से एक हैं. शहजान ने बताया कि अपनी मां की वजह से उन्हें कभी बाहर क्लास लेने की जरूरत ही नहीं पड़ी. मां और बेटी घंटों साथ बैठकर रियाज करते थे. शहजान ने कहा कि अगर किसी प्रोफेशन को सीरियसली लेना है तो अपनी स्किल पर काम करना बहुत जरूरी होता है. मां के साथ प्रैक्टिस करते-करते उन्हें इस पूरे प्रोसेस से प्यार हो गया और उनका सिंगिंग का हुनर और ज्यादा निखर कर सामने आया.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj