Entertainment
गोविंदा-करिश्मा कपूर का सुपरहिट गाना, अलका याग्निक-कुमार सानू ने दी आवाज, धुन सुनते ही मच उठता है दिल

नई दिल्ली. साल 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ का ‘तुम तो धोखेबाज हो’ एक बेहद लोकप्रिय गाना है. इस गाने को गोविंदा और करिश्मा कपूर पर फिल्माया गया है, जिसे अलका याग्निक और कुमार सानू ने अपनी सुरीली आवाज दी है. गाने का संगीत नदीम-श्रवण की जोड़ी ने तैयार किया था, जबकि इसके मनोरंजक बोल समीर ने लिखे थे. गोविंदा और करिश्मा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री, उनके चुलबुले एक्सप्रेशन्स और बेहतरीन डांस स्टेप्स ने इस गाने को यादगार बना दिया. ‘तुम तो धोखेबाज हो’ 90 के दशक के पॉपुलर गानों में से एक है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



