The Odyssey OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर बवंडर के बाद OTT फतह करने आ रही ‘द ओडिसी’, जानें कब-कहां रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की मूवी

Last Updated:August 22, 2026, 16:51 IST
The Odyssey OTT Release: ‘द ओडिसी’ को दुनिया भर में बहुत अच्छे रिव्यू मिले और इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की. फिल्म को क्रिस्टोफर नोलन ने लिखा और डायरेक्ट किया है, जिसकी कहानी होमर के प्राचीन महाकाव्य पर आधारित है. अब फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट आ गई है. आइए बताते हैं कि आप इसे कब, कहां और कैसे देख सकते हैं.
ख़बरें फटाफट
फिल्म 17 नवंबर से ओटीटी पर स्ट्रीम होगी.
नई दिल्ली: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ की दुनिया भर में चर्चा है. फिल्म की हर कोई तारीफ कर रहा है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. डायरेक्टर एटली भी ‘द ओडिसी’ के मुरीद हुए. उन्होंने फिल्म को एक जादुई अनुभव बताते हुए दर्शकों को इसे आईमैक्स में देखने की सलाह दी. अगर आप भी थिएटर में क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ नहीं देख पाए, तो यह अच्छी खबर आपके लिए है, क्योंकि यह फिल्म अब ओटीटी पर आ रही है.
अगर आप घर पर ‘द ओडिसी’ देखने का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. ‘वैरायटी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिस्टोफर नोलन की यह फिल्म 17 नवंबर से ओटीटी पर उपलब्ध हो जाएगी. दर्शक PVOD सर्विस के जरिए इसे रेंट पर ले सकते हैं या खरीद सकते हैं. उम्मीद है कि डिजिटल रिलीज वाले दिन ही फिल्म का 4K अल्ट्रा एचडी ब्लू-रे वर्शन भी रिलीज होगा. हालांकि, ‘द इकोनॉमिक टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, कीमत और डिजिटल मौजूदगी के बारे में जानकारी रिलीज की तारीख के आस-पास दी जाएगी. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ‘द ओडिसी’ को एप्पल टीवी, फनडैंगो एट होम, अमेजन प्राइम वीडियो और यूट्यूब मूवीज एंड टीवी जैसे प्लेटफॉर्म पर खरीदा और रेंट पर लिया जा सकेगा.
क्रिस्टोफर नोलन ने न सिर्फ डायरेक्ट की, बल्कि लिखी भी है फिल्म ‘द ओडिसी’ को क्रिटिक्स ने जबरदस्त रेटिंग दी है. यह मनमोहक, देखने में शानदार और भावनाओं को छूने वाली फिल्म है. यह न सिर्फ नोलन की बेहतरीन फिल्मों में से एक है, बल्कि आधुनिक दौर की सबसे शानदार एपिक फिल्ममेकिंग की भी मिसाल है. ‘द ओडिसी’ को क्रिस्टोफर नोलन ने लिखा और डायरेक्ट किया है. उन्होंने अपनी पत्नी और लंबे समय से साथ काम कर रही एम्मा थॉमस के साथ मिलकर प्रोड्यूस भी किया है.
होमर के महाकाव्य ‘द ओडिसी’ पर आधारित है फिल्म होमर के प्राचीन महाकाव्य ‘द ओडिसी’ पर आधारित फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, रॉबर्ट पैटिनसन, लुपिता न्योंगो, जेंडया और चार्लीज थेरॉन जैसे कई बड़े कलाकार हैं. कहानी इथाका के राजा ओडिसियस (मैट डेमन) के बारे में है, जो ट्रोजन युद्ध के बाद घर लौटने के लिए एक खतरनाक सफर पर निकलते हैं. रास्ते में अपनी पत्नी पेनेलोप (ऐनी हैथवे) से दोबारा मिलने की कोशिश करते हुए उन्हें कई पौराणिक जीवों और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. ग्रीक माइथोलॉजी को फिल्म में दिखाने के लिए नोलन ने होमर के महाकाव्य के कई अनुवाद पढ़े और फिर एक रियलिस्टिक अप्रोच को चुना.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
New Delhi,Delhi
First Published :
August 22, 2026, 16:51 IST



