Sports

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के कितने भाई हैं? जानें इनके अनोखे नामों के पीछे की खास कहानी

होमखेलक्रिकेट

 वैभव सूर्यवंशी के कितने भाई हैं? जानें इनके अनोखे नामों के पीछे की खास कहानी

Last Updated:August 22, 2026, 16:28 IST

Vaibhav Suryavanshi family: IPL और भारतीय क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने वाले युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी को भला कौन नहीं जानता हैं. पर क्या उनके परिवार में कितने भाई हैं? ये आपको मामूल है. क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के परिवार में पांच भाई हैं. जानिए वैभव सूर्यवंशी के भाइयों के अनोखे नाम, उनके पीछे की खास कहानी और हर नाम का अर्थ.

समस्तीपुर: हर व्यक्ति के नाम के पीछे कोई न कोई कहानी और सोच जुड़ी होती है. आज हम बात कर रहे हैं युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की. जिन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर समस्तीपुर ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है. कम उम्र में क्रिकेट की दुनिया में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने वाले वैभव के खेल को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता रहती है. अब उनके नाम और परिवार से जुड़ी खास कहानी भी सामने आई है. समस्तीपुर के ताजपुर निवासी संजीव सूर्यवंशी और राजीव सूर्यवंशी दो भाई हैं. दोनों भाइयों के कुल पांच पुत्र हैं. जिनमें क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं. परिवार के सभी पांचों बेटों के नाम अलग-अलग अर्थ और खास सोच से जुड़े हुए हैं. परिवार के सदस्यों के अनुसार, इन नामों के पीछे की सोच वैभव के दादा की थी.

उज्ज्वल से वैभव और आशीर्वाद तकवैभव सूर्यवंशी के नाम के पीछे की कहानी जानने के लिए लोकलिटी की टीम ने उनके घर के सदस्यों से बातचीत की. इस दौरान राजीव सूर्यवंशी ने बताया कि उनके बड़े भाई संजीव सूर्यवंशी के बड़े पुत्र का नाम उज्ज्वल सूर्यवंशी है. उन्होंने बताया कि उज्ज्वल का अर्थ रोशनी और सकारात्मकता फैलाने वाला होता है. इसके बाद उनके छोटे भाई का नाम वैभव सूर्यवंशी रखा गया. राजीव के अनुसार, वैभव का अर्थ सुख, समृद्धि, धन-दौलत और प्रतिष्ठा से जुड़ा होता है. परिवार का मानना है कि वैभव ने अपने नाम के अर्थ को अपनी उपलब्धियों से साबित भी किया है. वहीं वैभव के छोटे भाई का नाम आशीर्वाद सूर्यवंशी है. परिवार के अनुसार, आशीर्वाद का अर्थ बड़ों की ओर से छोटे या प्रिय व्यक्ति को दी गई शुभकामना और मंगलकामना होता है. इस तरह तीनों भाइयों के नामों में परिवार की अलग-अलग भावनाएं और उम्मीदें जुड़ी हुई हैं.

हर्ष का मतलब खुशी, नामों के पीछे दादा की सोचराजीव सूर्यवंशी ने अपने पुत्र का नाम हर्ष सूर्यवंशी बताया. उन्होंने कहा कि हर्ष का अर्थ खुशी और प्रसन्नता से जुड़ा है. परिवार की भावना रही कि बेटा हमेशा खुश रहे, खुद खुश रहे और अपने आसपास के लोगों को भी खुश रखे. परिवार के सदस्यों के मुताबिक पांचों बेटों के नाम रखने के पीछे उनके दादा की खास सोच रही है. उन्होंने बच्चों के नाम केवल पहचान के लिए नहीं, बल्कि उनके अर्थ और भविष्य के लिए शुभकामनाओं को ध्यान में रखकर रखे. परिवार के अनुसार, हर नाम में एक संदेश और उम्मीद छिपी हुई है. यही वजह है कि वैभव के क्रिकेट के क्षेत्र में पहचान बनाने के बाद उनके नाम और परिवार की यह कहानी भी लोगों की दिलचस्पी का विषय बन गई है.

About the AuthorAmit Ranjan

अमित रंजन वर्तमान में में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

और पढ़ेंLocation :

Samastipur,Bihar

First Published :

August 22, 2026, 16:28 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj