पहली सैलरी थी महज ₹2000, 1 फोटोशूट ने चमका दी किस्मत, आज सिनेमा जगत पर करती हैं राज

Last Updated:August 23, 2026, 00:07 IST
एक्ट्रेस ने एक मैग्जीन के लिए फोटोशूट करवाया था, जिसके लिए उन्हें 2000 से 3000 रुपये मिले. वह उनकी पहली सैलरी भी थी. फिर एक दिन उनकी फोटो पर डायरेक्टर की नजर पड़ी और उन्हें सिनेमा की दुनिया में पहला ब्रेक मिला. राजनीकांत के साथ फिल्म ‘चंद्रमुखी’ ने उन्हें पॉपुलर बनाया. आज वे सिनेमा जगत पर राज करती हैं. वे उन चुनिंदा एक्ट्रेसेज में से एक हैं, जिन्हें सुपरस्टार का दर्जा मिला है.
नई दिल्ली: आज एक्ट्रेस सिनेमा जगत की बड़ी स्टार हैं, मगर जब उन्होंने करियर शुरू किया था, तब उनकी सैलरी दो से तीन हजार थी. वे फिलहाल अपनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘हाई’ की रिलीज की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने अपने शुरुआती दिनों को याद किया और बताया कि उनकी पहली सैलरी सिर्फ 2000 से 3000 रुपये थी. (फोटो साभार: Instagram@nayanthara)
सिनेमा में आने से पहले एक्ट्रेस ने मॉडल के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था. दिलचस्प बात यह है कि उन्हीं मॉडलिंग असाइनमेंट में से एक ने उनके एक्टिंग करियर को शुरू करने में अहम भूमिका निभाई. हम लेडी सुपरस्टार नयनतारा की बात कर रहे हैं.(फोटो साभार: Instagram@nayanthara)
पर्ल माने से बातचीत के दौरान नयनतारा से उनकी पहली नौकरी और रकम के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि यह एक मैगजीन से जुड़ा था. नयनतारा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह मैग्जीन के कवर शूट के लिए था. मुझे लगता है कि मुझे एक फैशन प्रोग्राम के लिए बुलाया गया था.’ (फोटो साभार: Instagram@nayanthara)
Add as Preferred Source on Google
जब नयनतारा से उनकी पहली सैलरी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि उन्हें उस काम के लिए लगभग 2000 से 3000 रुपये मिले थे. हालांकि, नयनतारा के लिए मैग्जीन वाला काम उससे कहीं ज्यादा अहम साबित हुआ, जितना उन्होंने उस समय सोचा भी नहीं था.(फोटो साभार: Instagram@nayanthara)
नयनतारा का सिनेमा का सफर तब शुरू हुआ, जब फिल्ममेकर सत्यन अंथिकाड ने मैगजीन में उनकी तस्वीर देखी. एक्टिंग उनके शुरुआती करियर प्लान का हिस्सा नहीं थी, लेकिन इस मौके ने उन्हें 2003 की मलयालम फिल्म ‘मनस्सिनाक्करे’ से स्क्रीन पर डेब्यू करने का मौका दिया. (फोटो साभार: Instagram@nayanthara)
नयनतारा ने फिल्म में गौरी का किरदार निभाया, जो सफल रही और इस नई एक्ट्रेस को इंडस्ट्री की नजर में ले आई. इसके बाद, उन्होंने ‘विस्मयथुम्बाथु’ और ‘नट्टुराजवु’ जैसी मलयालम फिल्मों में काम किया. (फोटो साभार: Instagram@nayanthara)
डेब्यू के दो साल बाद नयनतारा ने ‘अय्या’ के साथ तमिल सिनेमा में कदम रखा. उसी साल ‘चंद्रमुखी’ फिल्म में रजनीकांत के साथ काम करने से उनके करियर को एक और बड़ी रफ्तार मिली, क्योंकि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई.(फोटो साभार: Instagram@nayanthara)
नयनतारा की फिल्मों की तरह उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियों में रही. विग्नेश शिवन से शादी से पहले उनका नाम कई सितारों के साथ जुड़ा था. प्रभु देवा के साथ उनकी लव लाइफ काफी विवादों में रही थी. (फोटो साभार: Instagram@nayanthara)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
August 23, 2026, 00:07 IST



