Rajasthan

तैराकी सिखाने के बहाने 200 बच्चों को बांध ले गया प्रिंसिपल, छात्राओं संग आपत्तिजनक वीडियो वायरल, मचा बवाल

Last Updated:August 23, 2026, 10:22 IST

Alwar Government School Principal Viral video: अलवर जिले के सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल लालचंद मीणा का छात्राओं के साथ बांध में नहाते हुए आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. मामला 15 अगस्त का बताया जा रहा है. आरोप है कि प्रिंसिपल 9वीं से 12वीं कक्षा के करीब 200 छात्र-छात्राओं को जंगल के रास्ते करीब दो किलोमीटर दूर बांध पर ले गए थे. ग्रामीणों के अनुसार छात्राओं को तैराकी सिखाने के बहाने बांध में उतारा गया और उनके लिए लाइफ जैकेट जैसी सुरक्षा व्यवस्था भी नहीं की गई. वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर विरोध जताया और पुलिस को सूचना दी. शिक्षा विभाग ने प्रिंसिपल के कृत्य को नैतिक आचरण और लोकसेवक आचरण संहिता के विपरीत माना है. निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय शिक्षा निदेशालय बीकानेर रहेगा.

ख़बरें फटाफट

अलवर में प्रिंसिपल की शर्मनाक करतूत, छात्राओं संग आपत्तिजनक वीडियो वायरलZoomअलवर में छात्राओं के साथ बांध में प्रिंसिपल का नहाते हुए आपत्तिजनक वीडियो वायरल

अलवर. राजस्थान के अलवर जिले में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का छात्राओं के साथ बांध में नहाते हुए आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पदस्थापित प्रिंसिपल लालचंद मीणा को शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. वायरल वीडियो में प्रिंसिपल बिना कपड़ों के 9वीं से 12वीं कक्षा की छात्राओं के साथ बांध में नहाते और उन्हें गोद में उठाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और ग्रामीण स्कूल पहुंच गए. उन्होंने प्रिंसिपल को जमकर खरी-खोटी सुनाई और मामले की सूचना पुलिस को भी दी.

बताया जा रहा है कि मामला 15 अगस्त का है. आरोप है कि प्रिंसिपल स्कूल के 9वीं से 12वीं कक्षा तक के करीब 200 छात्र-छात्राओं को जंगल के रास्ते करीब दो किलोमीटर दूर स्थित बांध पर लेकर गया था. ग्रामीणों का आरोप है कि प्रिंसिपल ने छात्राओं को तैराकी सिखाने के बहाने बांध में उतारा. इस दौरान छात्राओं की सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट समेत जरूरी सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए. इसी दौरान प्रिंसिपल के छात्राओं के साथ बांध में नहाने का वीडियो सामने आया.

वायरल वीडियो के बाद ग्रामीणों में आक्रोश

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल के खिलाफ नाराजगी जताई. ग्रामीणों ने पूरे मामले को लेकर सवाल उठाए और पुलिस को भी सूचना दी. ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को बांध जैसे जोखिम वाले स्थान पर ले जाने से पहले सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाने चाहिए थे. छात्राओं के साथ प्रिंसिपल के व्यवहार को लेकर भी ग्रामीणों ने आपत्ति जताई.

शिक्षा विभाग ने किया निलंबित

वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रिंसिपल लालचंद मीणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. विभाग ने आदेश में उनके कृत्य को नैतिक आचरण और लोकसेवक के लिए निर्धारित आचरण संहिता के विपरीत माना है. निलंबन अवधि के दौरान प्रिंसिपल का मुख्यालय शिक्षा निदेशालय, बीकानेर रहेगा.

करीब 200 बच्चों को ले जाने का आरोप

बताया जा रहा है कि 15 अगस्त को स्कूल से करीब 200 छात्र-छात्राओं को बांध तक ले जाया गया था. स्कूल से बांध की दूरी करीब दो किलोमीटर बताई गई है और रास्ता जंगल क्षेत्र से होकर गुजरता है. ग्रामीणों के मुताबिक बच्चों को वहां ले जाने और बांध में उतारने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर लापरवाही बरती गई. वीडियो वायरल होने और ग्रामीणों के विरोध के बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. फिलहाल शिक्षा विभाग की ओर से प्रिंसिपल के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जा चुकी है.

Location :

Alwar,Rajasthan

First Published :

August 23, 2026, 10:22 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj