स्क्रीन पर आते ही मच गया था बवाल, इस एक रोमांटिक ट्रैक ने मनारा चोपड़ा को रातों-रात बना दिया था नेशनल क्रश

बॉलीवुड इंडस्ट्री में भले ही हर साल दर्जनों फिल्में आती और जाती हैं, लेकिन कुछ गाने ऐसे होते हैं जो किसी स्टार की पूरी पहचान बन जाते हैं. बिग बॉस फेम मनारा चोपड़ा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. भले ही उन्होंने कई शोज और फिल्मों में काम किया हो, लेकिन आम लोगों के दिलों में उनकी असली पहचान किसी हिट फिल्म या रियलिटी शो से नहीं, बल्कि साल 2014 में आए उनके डेब्यू रोमांटिक ट्रैक ‘सांसों को’ से बनी थी. अरिजीत सिंह की रूहानी आवाज, शरिब-तोशी का म्यूजिक और स्क्रीन पर मनारा चोपड़ा का बोल्ड-ग्लैमरस अंदाज ऐसा छाया कि यह गाना रातों-रात ब्लॉकबस्टर बन गया. फिल्म ‘ज़िद’ बॉक्स ऑफिस पर भले ही कोई खास कमाल न दिखा सकी हो, लेकिन इस एक गाने ने मनारा चोपड़ा की किस्मत ऐसी चमकाई कि आज एक दशक बीत जाने के बाद भी फैंस उन्हें इसी एवरग्रीन लव सॉन्ग से पहचानते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



