अलवर होटल में नाबालिग को लेकर हंगामा, युवकों के साथ देखे जाने का दावा, पुलिस ने 6 युवकों को लिया हिरासत में

Last Updated:August 23, 2026, 18:30 IST
Alwar News: अलवर के एनईबी थाना क्षेत्र स्थित हबीबी होटल में युवक-युवतियों की मौजूदगी को लेकर हंगामा हुआ. महिला विंग ने करीब 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को तीन युवकों के साथ होटल में देखे जाने का दावा किया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और करीब आधा दर्जन युवकों को पूछताछ के लिए साथ ले गई. होटल के कमरों से कपड़े, सिगरेट और बीयर की बोतलें मिलने की बात भी सामने आई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
ख़बरें फटाफट
‘बर्थडे पार्टी’ बताकर होटल में ठहरे थे युवक, हंगामे के बाद कुछ मौके से फरार
अलवर: अलवर जिले के एनईबी थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में उस समय हंगामा मच गया, जब हिंदू संगठनों की महिला विंग ने पहुंचकर वहां चल रही गतिविधियों पर सवाल खड़े किए. इस कार्रवाई के दौरान होटल के कमरों से आपत्तिजनक सामग्री मिलने और एक नाबालिग लड़की के वहां संदिग्ध अवस्था में मौजूद होने का दावा किया है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
इस घटना की शुरुआत तब हुई जब महिला विंग की नजर एक करीब 16 साल की नाबालिग लड़की पर पड़ी, जिसे तीन युवकों के साथ होटल के अंदर जाते हुए देखा गया था. इस मामले की गंभीरता को भांपते हुए तुरंत विश्व हिंदू परिषद (विहिप) से जुड़ी अन्य महिलाओं को भी मौके पर बुला लिया. सभी महिलाओं ने एकजुट होकर होटल के कमरों की जांच शुरू की. महिलाओं का दावा है कि जब कमरों की तलाशी ली, तो वहां का नजारा चौंकाने वाला था. कमरों के अंदर लड़कियों के कपड़े, सिगरेट और बीयर की खाली बोतलें मिली.
पुलिस के पहुंचते ही मची भगदड़होटल के कमरों में कई युवक-युवतियों के मौजूद होने की बात सामने आई. जैसे ही हिंदू संगठनों की महिलाओं ने इसकी सूचना एनईबी थाना पुलिस को दी, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई. पुलिस के वाहन को देखते ही होटल में मौजूद कई युवक मौके से फरार होने में कामयाब हो गए, जिनकी हड़बड़ाहट में उनके कपड़े और अन्य सामान कमरों में ही छूट गए. हालांकि, सतर्कता बरतते हुए पुलिस ने कार्रवाई की और होटल से करीब आधा दर्जन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर अपने साथ थाने ले आई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है.
बर्थडे पार्टी का बहाना, लेकिन मौके पर नहीं दिखा आयोजनपुलिस की शुरुआती पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने बताया कि वे होटल में किसी बर्थडे पार्टी में शामिल होने आए थे. हालांकि, महिलाओं और पुलिस द्वारा जब कमरों की अंदरूनी स्थिति की जांच की गई, तो वहां जन्मदिन के जश्न या केक काटने जैसा कोई भी सामान नजर नहीं आया. इस झूठे बहाने से मामला और ज्यादा संदिग्ध हो गया है, जिससे होटल प्रबंधन और वहां आने वाले लोगों की नीयत पर सवाल खड़े हो गए हैं.
‘यह सुरक्षा का मामला, किसी धर्म से जुड़ाव नहीं’महिला विंग की प्रतिनिधि अंजना दीवान ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह पूरा मामला किसी विशेष धर्म या समुदाय से जुड़ा हुआ नहीं है, बल्कि यह सीधे तौर पर हमारी छोटी बच्चियों और बेटियों की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है. उन्होंने जोर देकर कहा कि नाबालिगों की सुरक्षा समाज में सबसे ज्यादा जरूरी है और हिंदू संगठनों की महिला विंग हमेशा से बहन-बेटियों की रक्षा के लिए आवाज उठाती रही है. फिलहाल, पुलिस ने होटल में मिले लोगों, कमरों से बरामद सामान और इस पूरी घटना को आधार बनाकर अपनी जांच तेज कर दी है.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Alwar,Rajasthan
First Published :
August 23, 2026, 18:30 IST



