जयपुर के मंगलम सिटी में भीषण आग, बेसमेंट में खड़ी कई गाड़ियां जलकर खाक, मचा हड़कंप

Last Updated:August 23, 2026, 20:47 IST
Jaipur Mangalam City Fire: जयपुर के मंगलम सिटी में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग की चपेट में आने से कई वाहन जलकर खाक हो गए, जबकि बेसमेंट में खड़ी गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ गईं. लपटों और धुएं के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है.
ख़बरें फटाफट
जयपुर के मंगलम सिटी में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई
जयपुर: राजधानी जयपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जयपुर के कालबड़ रोड स्थित मंगलम सिटी (Manglam City) में एक बहुमंजिला इमारत के बेसमेंट की पार्किंग में अचानक आग भड़क उठी. इस भयानक अग्निकांड से मौके पर हड़कंप मच गया. आग इतनी भयंकर थी कि बेसमेंट में खड़े दर्जनों वाहन इसकी चपेट में आ गए. लेकिन समय रहते दमकल विभाग को सूचना मिल गई, वरना यह आग ऊपर के फ्लैट्स तक पहुंचकर किसी बड़े नुकसान का कारण बन सकती थी.
घटना के समय मौजूद लोगों ने बचाया, आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. मंगलम सिटी के बेसमेंट में बनी पार्किंग में वाहन खड़े हुए थे, जो इस अचानक लगी आग की चपेट में आ गए. इस भीषण अग्निकांड में लगभग 12 से अधिक मोटरसाइकिलें (बाइस) और 3 कारें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं. वाहनों के जलने से उठा काला और घना धुआं आसमान में दूर-दूर तक फैल गया, जिससे आसपास के लोगों में डर फैल गया. लोग अपनी जान बचाने के लिए अपने घरों से बाहर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे.
दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत से पाया गया काबूइस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग (Fire Department) की गाड़ियां तुरंत हरकत में आईं और बिना किसी देरी के मौके पर रवाना हुई. आग की लपटों और धुएं के गुबार के बीच दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत का सामना किया. दमकल की टीमों ने अपने स्तर पर पानी की बौछारें करते हुए कुछ ही समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे आग को आसपास के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया.
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंकाशुरूआती जांच में इस भीषण आग के लगने का कारण शॉर्ट सर्किट (Short Circuit) को बताया जा रहा है. आशंका जताई जा रही है कि बेसमेंट की वायरिंग या किसी वाहन के पास स्थित बिजली के मीटर/पॉइंट में शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी निकली, जिसने पास खड़े वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया. हालांकि, स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी इस बात की विस्तृत जांच कर रहे हैं कि असल में आग किन परिस्थितियों में भड़की थी.
सुरक्षा व्यवस्था और पार्किंग नियमों पर उठे सवालइस भयंकर हादसे ने एक बार फिर जयपुर की रेजिडेंशियल कॉलोनियों और अपार्टमेंट्स की बेसमेंट पार्किंग में सुरक्षा मानकों की पोल खोल दी है. रहवासियों का कहना है कि बेसमेंट में इस तरह के हादसे से निपटने के लिए वेंटिलेशन और अग्निशमन यंत्रों की पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए. प्रशासन और स्थानीय निकाय को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अपार्टमेंट्स में पार्किंग नियमों का सख्ती से पालन हो. जिससे ऐसी बड़ी दुर्घटनाओं से बचा जा सके.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
August 23, 2026, 20:47 IST



