सावन में मेवाड़ हुआ शिवमय, 751 कावड़, 1111 कलश और बाबा बर्फानी का अलौकिक श्रृंगार बना आकर्षण

Last Updated:August 23, 2026, 23:54 IST
Bhilwara Hindi News: हाथीभाटा आश्रम के महंत श्री संत दास जी महाराज ने बताया कि यात्रा हाथीभाटा आश्रम से प्रारंभ होकर मार्ग के 12 गांव स्थित शिवालयों में पवित्र गंगाजल से अभिषेक करते हुए पांसल स्थित श्री गेलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची. मंदिर प्रांगण में जलाभिषेक व भव्य महाआरती के पश्चात सभी शिवभक्तों में महाप्रसाद का वितरण किया गया.
ख़बरें फटाफट
भीलवाड़ा: भगवान शिव को समर्पित सावन के महीने का अंतिम दौर चल रहा हैं ऐसे में मेवाड़ के प्रवेश द्वार भीलवाड़ा में शिव भक्तों की भोले के प्रति श्रद्धा जाहिर करने का जोश तेज हो गया हैं. भीलवाड़ा में सावन की भक्ति का रंग उस वक्त और गहरा हो गया भीलवाड़ा शहर के निकटवर्ती हाथीभाटा आश्रम से भव्य कावड़ और कलश यात्रा निकली गई. इस कावड यात्रा की सबसे बड़ी खासबात ये हैं कि 1 हजार 1 सौ 11 कलशधारी महिलाएं और 751 कावड़िए यात्रा में शामिल हुए हैं. श्रद्धालु जब हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए निकले, तो पूरा माहौल शिवमय हो गया.
इतना ही नहीं इस यात्रा में खास बात रही अमरनाथ की तर्ज पर बर्फ से सजे बाबा बर्फानी के दर्शन, जिन्हें देखने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. ऊंट की सवारी और कच्ची घोड़ी का नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा और ये कावड यात्रा 12 गांवों से होकर पांसल के गेलेश्वर महादेव मंदिर पहुंच कर सम्पन्न हुई हैं.
कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लियाहाथीभाटा आश्रम के महंत श्री संत दास जी महाराज ने बताया कि यात्रा हाथीभाटा आश्रम से प्रारंभ होकर मार्ग के 12 गांव स्थित शिवालयों में पवित्र गंगाजल से अभिषेक करते हुए पांसल स्थित श्री गेलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची. मंदिर प्रांगण में जलाभिषेक व भव्य महाआरती के पश्चात सभी शिवभक्तों में महाप्रसाद का वितरण किया गया. इस यात्रा में 1,111 कलशधारी महिलाओं और 751 कावड़ियों ने भाग लिया हैं. हाथीभाटा आश्रम से पांसल तक पूरे यात्रा मार्ग में विभिन्न समाजों द्वारा कावड़ियों और कलशधारी महिलाओं का जोरदार एवं आत्मीय स्वागत किया गया. यात्रा का मुख्य आकर्षण हाथीभाटा आश्रम पर अमरनाथ की तर्ज पर बर्फ से किया गया बाबा बर्फानी का अलौकिक एवं भव्य श्रृंगार रहा, जिसके दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे. वहीं यात्रा में शामिल ऊंट की सवारी और ‘कच्ची घोड़ी’ नृत्य के कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Bhilwara,Rajasthan
First Published :
August 23, 2026, 23:53 IST



