‘कबीर सर ने कहा था पैर तोड़ दो’, कार्तिक आर्यन ने शेयर किया अपना हेल्थ अपडेट, फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की दुआ

Last Updated:August 23, 2026, 23:53 IST
कार्तिक आर्यन काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में अपनी इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके घुटने में गंभीर चोट लगी थीं. इसके बाद उनकी सर्जरी भी हुई. अब कार्तिक ने पोस्ट शेयर कर अपना हेल्थ अपडेट फैंस को दिया है. इस पोस्ट में उन्होंने कई फोटोज और वीडियो शेयर कर कहा है कि कबीर सर ने कहा था पैर तोड़ दो. फैंस कमेंट कर उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं.
ख़बरें फटाफट
कार्तिक का वायरल हो रहा पोस्ट
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों घर पर आराम कर रहे हैं. फिल्ममेकर कबीर खान की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें घुटने में गंभीर चोट आई थी. इसके बाद उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था. लेकिन अब घुटने की सर्जरी होने के बाद कार्तिक ने खुद पोस्ट शेयर कर अपना हेल्थ अपडेट फैंस को दिया है.
घुटने की सर्जरी के बाद कार्तिक ने अपनी पहली पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि कबीर ने कहा था कि पैर तोड़ दों. इसके साथ ही उन्होंने हंसने वाले इमोजी भी शेयर किए हैं. कार्तिक की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इसमें उन्होंने अपने पैर की झलक भी दिखाई है और कबीर को लेकर काफी बड़ा नोट भी लिखा है.
कार्तिक आर्यन ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
कार्तिक आर्यन की एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रही है. इस पोस्ट में उन्होंने फोटो शेयर करते हुए अपने पैर पर नी-ब्रेस दिखा है. दूसरी फोटो में लिखा है, ‘Foot out of service.’ इसके अलावा एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो भी है, एक फोटो में कार्तिक अस्पतला के बेड पर बैठे नजर आ रहे हैं. उनके हाथ में IV कैनुला लगा हुआ है. इस पोस्ट में उन्होंने पुराने वीडियो और फोटो भी शेयर किए हैं. इनमें वह फिल्म के लिए रनिंग और और ट्रेनिंग करते नजर आ रहे हैं.
View this post on Instagram



