Entertainment

Bhojpuri Bawaal: मल्लिका शेरावत और तेजू भइया का राशि कनेक्शन, एक्ट्रेस ने मांगी सलाह तो शर्म से लाल हो गए तेज प्रताप

Last Updated:August 24, 2026, 09:48 IST

Tej Pratap Yadav Flirts With Mallika Sherawat: रियलिटी शो भोजपुरी बवाल का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. शो में आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव और बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री और फ्लर्टिंग देखने को मिली. तेज प्रताप ने मल्लिका का हाथ देखकर उनका फ्यूचर बताया तो एक्ट्रेस शरमा गईं. देखें पूरी खबर.मल्लिका शेरावत के साथ फ्लर्ट करते दिखे तेज प्रतापZoom

नई दिल्ली: रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ इन दिनों दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है, लेकिन इसका नया प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है. शो के दौरान आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव और बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली. मल्लिका शेरावत की एंट्री होते ही दोनों एक दूसरे के साथ काफी कम्फर्टेबल नजर आए और उनके बीच की हल्की-फुल्की फ्लर्टिंग ने माहौल बना दिया.

वीडियो में तेजू भैया यानी तेज प्रताप यादव एक्ट्रेस का हाथ देखकर उनका फ्यूचर बताते दिख रहे हैं, जिसे सुनकर मल्लिका शेरावत खुद को शरमाने से नहीं रोक पाईं.

सेम राशि का कनेक्शन

प्रोमो वीडियो में तेज प्रताप यादव बहुत ध्यान से मल्लिका शेरावत का हाथ देखते हैं और कहते हैं कि आपका फ्यूचर बहुत ब्राइट है, लेकिन आपको लोग हर्ट भी बहुत करते हैं. इस बात पर मल्लिका तुरंत हां कहती हैं. इसके बाद जब तेजू भैया उनसे राशि पूछते हैं, तो मल्लिका बताती हैं कि उनकी तुला राशि है. यह सुनते ही तेज प्रताप मुस्कुराते हुए कहते हैं कि अरे, तुला राशि तो मेरी भी है! दोनों के बीच सेम राशि का यह कनेक्शन देखकर सेट पर मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं

पुखराज और सूर्य तेज करने की बात पर हंसी मल्लिका

बातचीत के दौरान मल्लिका शेरावत उनसे पूछती हैं कि तुला राशि के हिसाब से उन्हें कौन सा स्टोन पहनना चाहिए. इस पर तेज प्रताप अपना पहना हुआ पुखराज स्टोन दिखाते हैं और बोलते हैं कि यह आपके सूर्य को तेज करेगा. यह सुनते ही मल्लिका चुटकी लेते हुए कहती हैं कि और कितना तेज चाहिए, तेज जी! मल्लिका का यह डायलॉग सुनकर तेज प्रताप यादव शरमा जाते हैं और जोर-जोर से हंसने लगते हैं.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj