सावन के चौथे सोमवार धौलपुर में आस्था का सैलाब, शिवालयों में उमड़ी भीड़, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा शहर

Last Updated:August 24, 2026, 11:17 IST
Dholpur Last Sawan Somwar: सावन माह के चौथे सोमवार को धौलपुर जिले के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. सुबह से मंदिरों में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं और हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे. भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, दूध, दही, शर्करा और शहद से भगवान शिव का अभिषेक किया. सैंपऊ महादेव मंदिर में राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे.
ख़बरें फटाफट
मंदिरों में भक्तों की भीड़, राजस्थान के साथ UP-MP से पहुंचे श्रद्धालु
धौलुपर: धौलपुर जिले में सावन मास के चौथे सोमवार को शिव भक्ति की अनोखी तस्वीर देखने को मिली. जिलेभर के सभी छोटे-बड़े शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा जिला शिवमय नजर आया. दूर-दराज से आए भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की.
सावन के चौथे सोमवार के पावन अवसर पर सूर्योदय के साथ ही मंदिरों के कपाट खुल गए थे. इसके बाद से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं. बच्चों से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया. धौलपुर शहर सहित ग्रामीण अंचल के प्रमुख शिव मंदिरों—जैसे अचलेश्वर महादेव, वनखंडेश्वर महादेव और अन्य प्राचीन शिवालयों में पूरा दिन भक्तों का तांता लगा रहा. ‘हर-हर महादेव’, ‘बम-बम भोले’ और ‘ओम नमः शिवाय’ के गगनभेदी जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक और ऊर्जावान हो गया.
विधि-विधान से हुआ भगवान शिव का अभिषेकश्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया. शिव भक्तों ने शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, आंकड़े के फूल, दूध, दही, घी, शर्करा और शहद अर्पित किए. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि सावन के सोमवार के दिन इन विशेष सामग्रियों से भोलेनाथ का अभिषेक करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन के कष्ट दूर होते हैं. कई जगहों पर सामूहिक रूप से मंत्रोच्चार के बीच अनुष्ठान भी संपन्न हुए.
सीमावर्ती राज्यों से भी पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालुधौलपुर की भौगोलिक स्थिति के चलते इस चौथे सोमवार की रौनक और भी खास रही. राजस्थान के स्थानीय श्रद्धालुओं के अलावा उत्तर प्रदेश (यूपी) और मध्य प्रदेश (एमपी) की सीमा से लगे होने के कारण पड़ोसी राज्यों से भी भारी संख्या में शिवभक्त पहुंचे. प्रसिद्ध सैंपऊ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ देखने को मिली. यूपी और एमपी की सीमा के पास स्थित होने के कारण यहां दोनों पड़ोसी राज्यों से आए कांवड़िये और शिवभक्तों ने लंबी लाइनों में लगकर शांतिपूर्ण तरीके से दर्शन और जलाभिषेक किए.
शिवभक्ति के रंग में रंगा पूरा जिलाभारी भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई. दिनभर मंदिर परिसरों में शिवभक्ति और आस्था का अद्भुत रंग नजर आया. सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और मंदिर कमेटियों द्वारा इंतजाम किए गए थे, ताकि सभी भक्त भगवान भलेनाथ के दर्शन कर सकें.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Dhaulpur,Rajasthan
First Published :
August 24, 2026, 11:17 IST



