Entertainment

म्यूजिक के बिना मेरी लाइफ का कोई मतलब नहीं, मां को याद कर इमोशनल हुए आवारापन 2 के कंपोजर अखिल सचदेवा

Last Updated:August 24, 2026, 11:46 IST

Awarapan 2 Composer Akhil Sachdeva: आवारापन 2 के म्यूजिक कंपोजर अखिल सचदेवा ने म्यूजिक के प्रति अपने जुनून और अपनी मां के साथ इमोशनल बॉन्ड पर दिल की बात कही है. अखिल ने कहा कि म्यूजिक के बिना उनकी जिंदगी का कोई मतलब नहीं है. देखें पूरी खबर.म्यूजिक के बिना मेरी लाइफ बेकार, मां के लिए इमोशनल हुए कंपोजर अखिल सचदेवाZoom

नई दिल्ली: बॉलीवुड के म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अखिल सचदेवा इन दिनों इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ के अपने नए ट्रैक ‘पिया घर आया – होमकमिंग’ को लेकर काफी चर्चा में हैं. अपने सुपरहिट गानों से लाखों दिलों को छूने वाले अखिल सचदेवा ने हाल ही में अपने म्यूजिक के प्रति जुनून और पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की.

बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी लाइफ में म्यूजिक की अहमियत बताते हुए कहा कि अगर मेरी जिंदगी में म्यूजिक नहीं है, तो फिर मेरी जिंदगी का कोई मतलब ही नहीं रह जाता.

म्यूजिक मेरी सासों की तरह है

अखिल सचदेवा ने बताया कि उनके लिए म्यूजिक सिर्फ एक काम नहीं, बल्कि उनकी सांसों की तरह है. उन्होंने कहा कि वे सांस बाद में लेते हैं और म्यूजिक के बारे में पहले सोचते हैं. अखिल ने यह भी बताया कि उन्हें रात में ज्यादा देर तक सोना पसंद नहीं है, क्योंकि वे उठने के बाद अगले दिन नए म्यूजिक की प्रैक्टिस करने और कुछ नया क्रिएट करने का इंतजार करते रहते हैं. भगवद्गीता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अगर आपको सरगम की समझ है, तो श्रीराम ‘सा’ के सुर में ही मौजूद हैं, क्योंकि म्यूजिक पूरी दुनिया को जीतने की ताकत रखता है.

मां के लिए अखिल का इमोशनल मैसेज

बातचीत के दौरान अखिल अपनी मां को याद करके काफी इमोशनल हो गए. अपनी मां के साथ गहरे जुड़ाव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे भगवान से हर जन्म में यही दुआ मांगेंगे कि उन्हें वही मां मिले जो इस जन्म में मिली है. अखिल ने भावुक होकर कहा कि वे हर जन्म में अपनी मां का वही चेहरा, वही खूबसूरती और वही प्यार पाना चाहते हैं, बस उनकी यही ख्वाहिश है कि वे उन्हें इतनी जल्दी छोड़कर न जाएं.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj