‘मैं निशब्द हूं’, 1982 से हर रविवार अमिताभ बच्चन के घर के बाहर होता है ‘जलसा’, पहले महादेव और फिर फैंस दर्शन

Last Updated:August 24, 2026, 17:05 IST
अमिताभ बच्चन 1982 से हर रविवार अपने फैंस से ‘जलसा’ के बाहर मिलते हैं. 83 साल की उम्र में भी वे यह परंपरा निभा रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी झलकियां शेयर कीं. उन्होंने फैंस का धन्यवाद अदा किया. सोशल मीडिया पर फोटोज से लेकर वीडियोज तक भी शेयर किए.
महानायक अमिताभ बच्चन ने हिंदी सिनेमा में कई दशक गुजारे हैं. अपने करियर में वह बिना रुके और थमे लगातार काम कर रहे हैं. कभी फिल्मों से तो कभी छोटे पर्दे पर वह नजर आते हैं. 83 साल की उम्र में भी वह 24 घंटे काम करते हैं. उनके इसी जुनून और सिनेमा के प्यार को देखकर फैंस भी उनसे खूब प्यार करते हैं. जी-जान छिड़कने वाले फैंस हर रविवार अमिताभ बच्चन का दीदार करने उनके घर ‘जलसा’ के बाहर पहुंचते हैं. कभी घंटों इंतजार करते हैं तो कभी कड़ी धूम में जलते हैं. मगर बिग बी की एक झलक उनका सब दर्द मिटा देती है.
अमिताभ बच्चन भी अपने फैंस से उतना ही प्यार करते हैं. तभी तो साल 1982 से वह बिना रुके हर रविवार अपने फैंस से रूबरू होते हैं. जूहू स्थिति बिग बी के बंगले जलसा के बाहर उनके प्रशंसकों इकट्ठा होते हैं. एक्टर भी अपने फैंस से मिलते हैं, ऑटोग्राफ देते हैं. हर एक का धन्यवाद अदा करते हैं. इन सभी झलकियों को वह अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर करते हैं.
44 साल से निभा रहे ये परंपराअमिताभ बच्चन हर रविवार फैंस से मिलने की परंपरा को साल 1982 से निभाते आ रहे हैं. इन सालों में वह बिना रुके (विशेष परिस्थितियों को छोड़कर) अपने चाहने वालों को दर्शन देते हैं. इसे रविवार दर्शन कहा जाता है.
बिग बी ने शेयर की झलकियांअब 24 अगस्त यानी सोमवार को भी अमिताभ बच्चन ने रविवार दर्शन की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर कीं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया तो फेसबुक पर इस जलसे की फोटोज. जहां उन्होंने लिखा, ‘अद्भुत स्नेह जिसे मैं देख कर अभिभूत हर Sunday को होता हूं, निशब्द.’ एक्टर ने एक वीडियो भी शेयर किया. जहां तमाम लोग उनके घर के बाहर खड़े उनका इंतजार कर रहे हैं. कोई उन्हें गाना गाकर पुकार रहा है तो कोई अमिताभ नाम से हूटिंग कर रहा है.
View this post on Instagram



