Rajasthan

Deeg Electric Accident News | सीकरी में शटडाउन के बाद आया करंट, इलेक्ट्रिशियन गंभीर

Last Updated:August 24, 2026, 08:14 IST

Deeg News: डीग जिले के सीकरी कस्बे में 11 KV विद्युत लाइन का शटडाउन होने के बावजूद अचानक बिजली चालू होने से 22 वर्षीय इलेक्ट्रिशियन सेम्पी सैनी गंभीर रूप से झुलस गया. झझार रोड पर नगर पालिका की लाइटें ठीक करते समय यह हादसा हुआ. करंट लगते ही युवक पोल से नीचे गिर पड़ा, जिससे उसके दोनों हाथ, पेट और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं. परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है. फिलहाल घायल का इलाज अलवर ट्रॉमा सेंटर में जारी है.

ख़बरें फटाफट

Deeg: शटडाउन था फिर भी 11 KV लाइन में दौड़ा करंट, इलेक्ट्रिशियन झुलसाZoomडीग के सीकरी में बड़ा हादसा: शटडाउन के बावजूद 11 KV लाइन में दौड़ा करंट, रोड लाइट ठीक कर रहा इलेक्ट्रिशियन झुलसकर नीचे गिरा

Deeg: राजस्थान के डीग जिले के सीकरी कस्बे से एक बेहद दर्दनाक और लापरवाही से भरी खबर सामने आई है. यहां नगर पालिका के अधीन रोड लाइट के खंभों पर लाइट ठीक कर रहे 22 वर्षीय युवा इलेक्ट्रिशियन के साथ बड़ा हादसा हो गया. कार्य के दौरान शटडाउन होने के बावजूद अचानक 11 KV की उच्च क्षमता वाली बिजली लाइन में करंट प्रवाहित कर दिया गया. इसके बाद करंट की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया और झटके के कारण सीधे पोल से नीचे आ गिरा.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीकरी निवासी 22 वर्षीय सेम्पी सैनी पुत्र झम्मन लाल सैनी पिछले करीब तीन वर्षों से नगर पालिका में निजी तौर पर इलेक्ट्रिशियन के रूप में कार्यरत है. घटना के समय वह झझार रोड पर खराब पड़ी रोड लाइटों की मरम्मत का काम कर रहा था. खंभे पर चढ़ने से पहले नियमानुसार 11 हजार केवी विद्युत लाइन का शटडाउन लिया गया था. शटडाउन की पुष्टि होने के बाद ही सेम्पी काम करने के लिए पोल पर चढ़ा था. हालांकि, मरम्मत का काम जारी रहने के दौरान ही अचानक बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई, जिससे लाइन में तेज करंट दौड़ गया.

अस्पताल में जीवन से जंग लड़ रहा युवककरंट की चपेट में आते ही सेम्पी बुरी तरह झुलस गया और पोल से सीधे सड़क पर आ गिरा. हादसे में उसके दोनों हाथ और पेट गंभीर रूप से जल गए हैं. इसके अलावा, ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण उसके शरीर में गंभीर अंदरूनी (गुम) चोटें भी आई हैं. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल को सीकरी के स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया. वहां प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय (ट्रॉमा सेंटर) के लिए रेफर कर दिया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है.

बिजली विभाग पर लापरवाही के गंभीर आरोपइस भयावह हादसे के बाद घायल सेम्पी सैनी के परिजनों और स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा. परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर घोर लापरवाही का सीधा आरोप लगाया है. उनका कहना है कि जब काम के दौरान बकायदा शटडाउन लिया गया था, तो आखिर किसकी अनुमति और लापरवाही से लाइन में वापस करंट चालू किया गया. परिजनों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए, दोषी कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई हो और पीड़ित युवक को तुरंत उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाए. हालांकि, घटनाक्रम के दौरान यह बात भी सामने आ रही है कि खंभे पर चढ़ते समय आवश्यक सुरक्षा उपकरणों (जैसे सेफ्टी बेल्ट, ग्लव्स) का पूरा इस्तेमाल नहीं किया गया था.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Deeg,Bharatpur,Rajasthan

First Published :

August 24, 2026, 08:14 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj