दादा किसान, पिता ‘जवान’, शतकवीर ध्रुव जुरेल ने खोला टैटू सेलिब्रेशन का राज

होमखेलक्रिकेट
दादा किसान, पिता ‘जवान’, ध्रुव जुरेल ने खोला टैटू सेलिब्रेशन का राज
Last Updated:August 24, 2026, 21:10 IST
dhruv jurel tattoo celebration: भारत और श्रीलंका के बीच जारी दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शतक जड़कर उसका जश्न अनोखे अंदाज में मनाया. उनकी बाईं बाजू पर ‘जय जवान, जय किसान’ का टैटू बना हुआ था, जिसे दिखाकर उन्होंने सेंचुरी सेलिब्रेट की. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जुरेल ने इस यूनीक सेलिब्रेशन का राज खोला.ध्रुव जुरेल ने खोला ‘जय जवान जय किसान’ सेलिब्रेशन का राज.
नई दिल्ली. कोलंबो टेस्ट में ध्रुव जुरेल ने सिर्फ बल्ले से ही नहीं, बल्कि अपने खास अंदाज से भी सभी का दिल जीत लिया. श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 115 रन की नाबाद पारी खेलने के बाद जुरेल ने खास अंदाज में जश्न मनाया. उन्होंने अपनी बाईं बाजू पर बने ‘जय जवान, जय किसान’ के टैटू को दिखाकर अपनी सेंचुरी सेलिब्रेट की. अब इस खास जश्न के पीछे की कहानी खुद जुरेल ने बताई है. दरअसल, उन्होंने बताया कि यह टैटू उनके परिवार को समर्पित है, खासकर पिता और दादा को.
दादा किसान, पिता रहे हैं जवानध्रुव जुरेल ने बताया कि उनके परिवार का देश की सेवा और खेती-किसानी से गहरा रिश्ता रहा है. उनके दादा किसान थे, जबकि पिता ने भारतीय सेना में सेवा दी है. यही वजह है कि ‘जय जवान, जय किसान’ उनके लिए सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी और परिवार की पहचान का हिस्सा है. जुरेल ने अपने शतक के बाद कहा, ‘मेरे दादा किसान थे और मेरे पिता जवान. मैं अपनी जड़ों को भूलना नहीं चाहता और यह सेलिब्रेशन उन्हीं के लिए था.’ इस तरह 24 साल के इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने अपने शतक को परिवार के उन दो सदस्यों को समर्पित किया, जिन्होंने उनके जीवन और सोच पर गहरा प्रभाव डाला.
ध्रुव जुरेल ने तोड़ा हार्दिक पंड्या का बड़ा टेस्ट रिकॉर्ड.
99 पर अटके रहे, फिर जड़ा शतकजुरेल के लिए यह शतक बिल्कुल आसान नहीं था. वह 99 रन पर पहुंचे तो बारिश ने खेल रोक दिया. मुकाबला दोबारा शुरू हुआ तो वह कुछ गेंदों तक इसी स्कोर पर टिके रहे. इसी दौरान एक रन लेने की कोशिश में वह रन आउट होने से बाल-बाल बचे. श्रीलंका के पास उन्हें 99 के स्कोर पर ही पवेलियन भेजने का मौका था, लेकिन डायरेक्ट हिट विकेट पर नहीं लगी. जुरेल ने पूरी तरह डाइव लगाकर अपना विकेट बचाया और इसके बाद सिंगल लेकर अपना शतक पूरा किया. शतक पूरा होते ही उन्होंने अपनी बाईं बाजू का टैटू दिखाया. इस सेलिब्रेशन का वीडियो तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
“जय जवान, जय किसान”
🗣️ My grandfather was a farmer and my father, a soldier.🫡



