Entertainment

‘CCTV फुटेज-रिकॉर्डिंग हैं मेरे पास’, आसिम रियाज पर फिर बरसीं हिमांशी खुराना, बोलीं- 27 नवंबर की सुबह याद है?

Last Updated:August 25, 2026, 06:06 IST

Himanshi Khurana Warns Asim Riaz Amid Ongoing Controversy: हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का पुराना रिश्ता एक बार फिर विवादों में है. धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले पर आसिम के ‘प्रूफ’ वाले बयान के बाद हिमांशी ने सोशल मीडिया पर करारा जवाब दिया है. एक्ट्रेस ने दावा किया कि उनके पास CCTV फुटेज और रिकॉर्डिंग मौजूद हैं. उन्होंने रिश्ते के दौरान हिंसा झेलने की बात भी कही है. हिमांशी का कहना है कि उन्होंने कभी ‘फोर्सफुल कन्वर्जन’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया. अब उन्होंने साफ-साफ कहा कि जरूरत पड़ी तो वह कई चौंकाने वाले फैक्ट्स सामने लाने से परहेज नहीं करेंगी. 'CCTV फुटेज-रिकॉर्डिंग हैं मेरे पास', आसिम रियाज पर फिर बरसीं हिमांशी खुरानाZoomआसिम रियाज के जवाब के बाद हिमांशी खुराना ने फिर पलटवार किया है.

नई दिल्ली. बिग बॉस 13 के जरिए सुर्खियों में आईं हिमांशी खुराना और उनके एक्स-बॉयफ्रेंड आसिम रियाज के बीच विवाद एक बार फिर गरमा गया है. दोनों के रिश्ते और धर्म से जुड़े पुराने मुद्दे अब सोशल मीडिया पर खुलकर सामने आ रहे हैं. आसिम रियाज की तरफ से ‘प्रूफ’ और अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को खारिज किए जाने के बाद हिमांशी ने लंबा जवाब दिया है. एक्ट्रेस ने दावा किया कि उनके पास इस पूरे मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और रिकॉर्डिंग मौजूद हैं. साथ ही उन्होंने रिश्ते के दौरान ‘हिंसा’ झेलने का भी आरोप लगाया है.

आसिम रियाज के जवाब के बाद हिमांशी खुराना ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर अपना कड़ा रुख अपनाया है. हिमांशी ने न केवल अपने रिश्ते के दौरान हिंसा झेलने का दावा किया है, बल्कि धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में CCTV फुटेज और कॉल रिकॉर्डिंग्स जैसे सबूत सार्वजनिक करने की चेतावनी भी दी है.

‘पूरी सच्चाई लाने के लिए तैयार हूं’

उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए अपने नोट में सबसे पहले उस बात पर सफाई दी, जिसे लेकर विवाद शुरू हुआ था. उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद कभी ‘फोर्सफुल कन्वर्जन’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया. यह नैरेटिव लोगों और मीडिया की ओर से बनाया गया. उन्होंने कहा कि वह हमेशा अपनी निजी जिंदगी, बिग बॉस के एक्सपीरियंस, आध्यात्मिक सफर और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों के बारे में सम्मान के साथ बात करती रही हैं. हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि यदि बात सबूतों की ही हो रही है तो वह पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj