Entertainment

अंग्रेजों के खिलाफ जंग छेड़ेंगे 4 युवा, ‘द रिवोल्यूशनरीज’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, भुवन बाम-रोहित सराफ का अलग अंदाज

Last Updated:August 26, 2026, 22:12 IST

प्राइम वीडियो ने अपनी मच अवेटेड ओरिजिनल सीरीज ‘द रिवोल्यूशनरीज’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. आजादी की लड़ाई की पृष्ठभूमि पर बनी इस सीरीज में देश के उन युवा क्रांतिकारियों की कहानी दिखाई जाएगी, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई में अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया था. ट्रेलर में देशभक्ति, दोस्ती, संघर्ष और जबरदस्त एक्शन की झलक देखने को मिल रही है.

ख़बरें फटाफट

अंग्रेजों के खिलाफ जंग छेड़ेंगे 4 युवा, 'द रिवोल्यूशनरीज' का ट्रेलर रिलीज Zoomदिल जीत रहा ट्रेलर

नई दिल्ली. भुवन बाम और रोहित सराफ की सीरीज ‘द रिवोल्यूशनरीज’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इसका निर्देशन जाने-माने फिल्ममेकर निखिल आडवाणी ने किया है. वहीं इसका निर्माण मोनिशा आडवाणी और मधु भोजवानी ने एम्मे एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है. ‘द रिवोल्यूशनरीज’ संजीव सान्याल की चर्चित किताब ‘Revolutionaries: The Other Story of How India Won Its Freedom’ पर आधारित है.

‘द रिवोल्यूशनरीज’ का प्रीमियर 11 सितंबर को सिर्फ प्राइम वीडियो पर किया जाएगा. भारत में यह सीरीज हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली भाषा में भी डब होकर उपलब्ध होगी. इसके साथ ही दर्शकों के लिए अंग्रेजी समेत कई अन्य अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में सबटाइटल भी दिए जाएंगे.यह सीरीज सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में देखी जा सकेगी.

ट्रेलर में दिखी चार क्रांतिकारियों की कहानी

ट्रेलर में चार युवा क्रांतिकारियों की कहानी दिखाई गई है. भुवन बाम ने रास बिहारी बोस, रोहित सराफ ने सचिंद्र नाथ सान्याल, प्रतिभा रांटा ने प्रतिभा लाहिड़ी और गुरफतेह पीरज़ादा ने बाघा जतिन का किरदार निभाया है. ये चारों अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह की राह पर निकलते हैं. दूसरी तरफ जनरल डायर, जिसका किरदार जेसन शाह निभा रहे हैं, उनका पीछा करता नजर आता है. ट्रेलर के बड़े विजुअल्स और दमदार एक्शन सीन उस दौर की कहानी को बड़े पर्दे जैसा अनुभव देने की कोशिश करते हैं. सीरीज की कहानी सिर्फ क्रांति और लड़ाई तक सीमित नहीं है. इसमें चार युवाओं की दोस्ती, उनके बीच मतभेद, एक-दूसरे के लिए भरोसा और देश के लिए बलिदान की भावना भी दिखाई जाएगी. ये सभी एक ऐसे भारत के लिए लड़ते हैं, जिसे शायद वे खुद आजाद होते हुए कभी न देख पाएं.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj