Rajasthan

सोना-चांदी के दाम आसमान पर लेकिन खरीदारी में कमी नहीं, रक्षाबंधन पर पाली में क्यों छाया चांदी का क्रेज?

Last Updated:August 27, 2026, 13:00 IST

Pali Gold Silver Price: रक्षाबंधन के त्योहार पर पाली के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतें बढ़ने के बावजूद खरीदारी का उत्साह बना हुआ है. इस बार ग्राहकों के बीच चांदी के आभूषण और राखी से जुड़ी चांदी की वस्तुओं का क्रेज देखने को मिल रहा है. सोने की बढ़ती कीमतों के बीच चांदी लोगों को किफायती ऑप्शन नजर आ रही है. त्योहार के चलते सर्राफा बाजार में चहल-पहल बढ़ी है.

पाली के ज्वैलर्स के अनुसार, इस बार बाजार में शुद्ध चांदी से बनी राखियों का खासा क्रेज देखा जा रहा है. ये केवल पारंपरिक धागे तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इन्हें इस तरह डिजाइन किया गया है कि भाई इसे रक्षाबंधन के बाद भी ब्रेसलेट की तरह पहन सकें.

ज्वेलर मनीष बताते हैं कि बाजार में शुद्ध चांदी की राखियां उपलब्ध हैं. इन राखियों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये बेहद टिकाऊ होती हैं और खराब नहीं होतीं. साथ ही, शुद्ध चांदी की होने के कारण भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर इन्हें आसानी से री-सेल भी किया जा सकता है. इसमें ओम, स्वस्तिक, रुद्राक्ष, त्रिशूल और भगवान गणेश के आकृतियों वाले ट्रेंडी डिजाइनों को बहनों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है.

रक्षाबंधन के साथ-साथ श्रावण की तीज का उत्साह भी पाली के मारवाड़ी परिवारों में चरम पर है. जिन युवाओं की सगाई हो चुकी है, उनके ससुराल (वर पक्ष) से भावी दुल्हन के लिए भेजे जाने वाले ‘सिंजारे’ और उपहारों के लिए सर्राफा बाजार में बेहद अनोखे और बारीक कारीगरी वाले आइटम तैयार किए गए हैं.

Add as Preferred Source on Google

भावी दुल्हन को भेंट करने के लिए बेहद नक्काशीदार चांदी के पर्स और छोटे झूले पहली पसंद बने हुए हैं. पारंपरिक खेल और खिलौने: शुद्ध चांदी में तैयार सांप-सीढ़ी, रस्सी कूदने की डोरी, और चांदी के डांडिया स्टिक्स. सजावटी व धार्मिक वस्तुएं: चांदी के मोरपंख, ड्राई फ्रूट्स के चांदी के मॉडल और बारीक तराशी गई राधा-कृष्ण की मनमोहक मूर्तियां.

चांदी के दामों में तेजी के बावजूद पाली के उदयपुरिया मार्केट और मुख्य बाजार में खरीदारी के लिए सुबह से शाम तक लोगों की आवाजाही बनी हुई है. बहनों का कहना है कि साल में एक बार आने वाले इस पावन अवसर पर भाई की कलाई पर चांदी की चमक सजाना उनके लिए बेहद खास अनुभव है. बाजार की यह चहल-पहल साफ बताती है कि मारवाड़ की समृद्ध परंपराओं और रिश्तों की मिठास के आगे महंगाई का ग्राफ हमेशा फीका ही साबित होता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :

August 27, 2026, 13:00 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj